Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई मेट्रो लाइन 3 का फेज 2 : आरे से वर्ली के बीच मेट्रो सेवा अप्रैल से हो सकती है शुरू? पहुंच सकेंगे मात्र 3

मुंबई मेट्रो लाइन 3 का फेज 2 : आरे से वर्ली के बीच मेट्रो सेवा अप्रैल से हो सकती है शुरू? पहुंच सकेंगे मात्र 3

मुंबई की एक्वा लाइन मेट्रो (Aqua Line Metro), जिसे मेट्रो लाइन 3 भी कहा जाता है, के दूसरे फेज के शुरू होने की घोषणा पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की थी। अब मीडिया रिपोर्ट में मेट्रो लाइन 3 के फेज 2 के खुलने की संभावित तारीख के बारे में भी बताया गया है। मेट्रो लाइन 3 के फेज 2 मुंबई का पहला भूमिगत मेट्रो कॉरिडोर होगा जो आरे से आचार्य आत्रे चौक (वर्ली) को जोड़ेगा।

यह कॉरिडोर करीब 22 किमी लंबा होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मेट्रो लाइन 3 का फेज 2 शुरू होने के बाद मुंबई के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या को काफी हद तक कम करेगा।

mumbai-metro-line-3

कब से शुरू हो सकता है एक्वा लाइन मेट्रो का फेज 2?

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आरे से वर्ली के बीच मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन मेट्रो) का दूसरा फेज शुरू होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट में संभावना जतायी जा रही है कि 10 अप्रैल से इस मेट्रो लाइन के शुरू हो सकता है। वर्तमान में इस मेट्रो लाइन पर आरे से बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के बीच फेज 1 में मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाता है।

आरे से वर्ली के बीच मेट्रो सेवाओं के शुरू होने से लेडी जमशेदजी रोड और डॉ. एनी बेसेंट रोड जैसे ट्रैफिक के गंभीर बहाव वाले इलाकों से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही धारावी, दादर, सिद्धिविनायक, सीप्ज, एमआईडीसी, अंधेरी-कुर्ला रोड, बीकेसी और वर्ली जैसे इलाकों में आना-जाना भी पहले के मुकाबले आसान बन जाएगा।

मेट्रो लाइन 3 के फेज 2 के शुरू होने से कई धार्मिक जगह जैसे सेंट माइकल्स चर्च, हजरत मखदुम फकिह अली माहिमी श्राइन, शीतलादेवी मंदिर और सिद्धिविनायक मंदिर आदि में जाना भी पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान होगा।

बता दें, 5 अक्तूबर 2024 को मेट्रो लाइन 3 के फेज 1 का उद्घाटन हुआ था, जिसके 2 दिनों बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया था। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट में मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि अप्रैल में मेट्रो लाइन के फेज 2 को खोलने की तैयारियां काफी जोरों से चल रही हैं।

बताया जाता है कि मेट्रो लाइन 3 के दूसरे फेज को राज्य सरकार के 100 दिनों की योजना के तहत खोला जाएगा। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही मेट्रो प्रबंधन लगातार काम कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार MMRC ने धारावी और आचार्य आत्रे चौक के बीच मेट्रो को चलाकर ट्रायल रन शुरू कर दिया है। अब कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सुरक्षा (CMRS) द्वारा इसका जायजा लेने और सर्टिफिकेट प्रदान करने का इंतजार किया जा रहा है। मुंबई मेट्रो लाइन 3 का फेज शुरू होने के बाद मात्र ₹10 से ₹60 के बीच किराया चुकाकर यात्री बिना ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों को झेले महज 30 मिनट में इस रूट पर सफर तय कर सकेंगे।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+