Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : मुंबई में चलेगी देश की दूसरी अंडरवाटर मेट्रो - अगले सप्ताह हो सकती है शुरुआत, कौन सी लाइन?

Mumbai Metro : मुंबई में चलेगी देश की दूसरी अंडरवाटर मेट्रो - अगले सप्ताह हो सकती है शुरुआत, कौन सी लाइन?

देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने वाली ग्रीन लाइन मेट्रो कॉरिडोर है, जो हुगली नदी के नीचे से होकर गुजरती है। मार्च 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया था। अब जल्द ही मायानगरी मुंबई में भी अंडरवाटर मेट्रो कॉरिडोर को शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अगले सप्ताह से ही मुंबई में भी अंडरवाटर मेट्रो दौड़ेगी, जिस मेट्रो लाइन की सुरक्षा जांच भी की जा रही है।

बताया जाता है कि मुंबई में मीठी नदी के नीचे मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया गया है जिसकी शुरुआत अगले सप्ताह से हो सकती है। अब तक तो आपको समझ में आ ही चुका होगा कि हम कौन से मेट्रो कॉरिडोर के बारे में बात कर रहे हैं! अगर अभी तक नहीं समझे तो हम आगे इस बारे में जानकारी देने वाले हैं।

mumbai metro line 3 aqua line

जल्द शुरू होने वाला है मेट्रो लाइन 3 का नया स्ट्रेच

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो लाइन 3, जो मुंबई की पहली भूमिगत मेट्रो लाइन है, के एक और स्ट्रेच की शुरुआत जल्द होने वाली है। बताया जाता है कि मेट्रो लाइन 3 के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) से वर्ली में आचार्य आत्रे चौक तक लगभग 9.77 किमी लंबे स्ट्रेच को खोलने की तैयारियां चल रही हैं।

बताया जाता है कि कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) ने इस स्ट्रेच की जांच भी शुरू कर दी है। इस मेट्रो लाइन को एक्वा लाइन मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है। पिछले साल, अक्तूबर में एक्वा लाइन पर जेवीएलआर से बीकेसी के बीच मेट्रो सेवाओं की शुरुआत कर दी गयी थी। यह स्ट्रेच करीब 12.69 किमी लंबा है।

मुंबई में अंडरवाटर मेट्रो

मुंबई मेट्रो का एक्वा लाइन (मेट्रो लाइन 3) न सिर्फ मुंबई का पहली सम्पूर्ण भूमिगत मेट्रो लाइन है, बल्कि हावड़ा के बाद यह देश का दूसरी और मुंबई की पहली अंडरवाटर मेट्रो भी होने वाली है। मुंबई मेट्रो लाइन 3 की बीकेसी से वर्ली में आचार्य आत्रे चौक तक जो स्ट्रेच शुरू होगा, उसका एक हिस्सा मीठी नदी के नीचे से होकर गुजरने वाला है, जिसे आधुनिक भारत के शानदार इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना कहा जा रहा है। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सोमवार से CMRS के अधिकारियों ने बीकेसी से आचार्य आत्रे चौक के बीच सुरक्षा जांच की शुरुआत कर दी है।

mumbai metro aqua line 3

कब तक शुरू होने की है संभावना?

CMRS के अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि 10 अप्रैल के आसपास इस मेट्रो स्ट्रेच की पूरी जांच की जाएगी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो संभावना जतायी जा रही है कि इस सप्ताहांत या अगले सप्ताह के शुरुआत तक मेट्रो लाइन 3 पर बीकेसी से आचार्य आत्रे चौक (वर्ली) के बीच मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

हालांकि अभी तक मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) की ओर से इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने की तारीख की घोषणा अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं की है। इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने के साथ ही जेवीएलआर से वर्ली तक मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इस मेट्रो कॉरिडोर के आखिरी स्ट्रेच, आचार्य आत्रे चौक से कफे परेड तक लगभग 13 किमी लंबे स्ट्रेच को जुलाई 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बताया जाता है कि पूरी तरह से शुरू होने के बाद मुंबई मेट्रो का लाइन 3 (एक्वा लाइन मेट्रो) की लंबाई करीब 22.5 किमी होगी, जिसपर कुल 16 भूमिगत स्टेशन होंगे। इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने से मध्य मुंबई और जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड (जेवीएलआर) के बीच आवाजाही करना काफी आसान हो जाएगा। इस मेट्रो कॉरिडोर में जो प्रमुख स्टेशन होने वाले हैं, वह हैं -

  • धारावी
  • सीतलादेवी
  • दादर
  • सिद्धीविनायक
  • वर्ली
  • आचार्य आत्रे चौक

इस मेट्रो कॉरिडोर पर न्यूनतम किराया ₹10 और फेज 1 (आरे से बीकेसी) के बीच का अधिकतम किराया ₹40 है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आचार्य आत्रे चौक, वर्ली और सिद्धीविनायक तक मेट्रो का विस्तार होने के बाद अधिकतम किराया ₹60 तक हो सकता है।

दावा किया जा रहा है कि इस मेट्रो कॉरिडोर के पहले फेज से होकर हर दिन लगभग 22000 यात्री आवाजाही करते हैं। मेट्रो के विस्तार के साथ ही MMRC यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद भी जता रही है।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+