Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई मेट्रो लाइन 3 का Update : कब होगा फेज 1 लॉन्च? कब से शुरू होगा पूरा संचालन?

मुंबई मेट्रो लाइन 3 का Update : कब होगा फेज 1 लॉन्च? कब से शुरू होगा पूरा संचालन?

मुंबई का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3, जो कोलाबा, बांद्रा और सीप्ज़ (Seepz) को जोड़ने वाला है, के शुरू होने का इंतजार लंबे समय से मुंबईकर कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसके इस साल जुलाई में ही शुरू होने की संभावना जतायी गयी थी, लेकिन अगस्त तक इस मेट्रो लाइन के शुरू होने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है।

हालांकि पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से पता चला था कि मुंबई की मेट्रो लाइन 3 का काम 85 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है।

mumbai metro line 3 update

Indian Express की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि मुंबई के मेट्रो लाइन 3 का पहला फेज इस साल सितंबर तक शुरू हो सकता है। बताया जाता है कि मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी भीडे ने इसके शुरू होने के समय में हुए बदलाव की पुष्टि भी की है। साथ ही बताया है कि फेज 1 में तकनीकी, इलेक्ट्रॉनिक और प्लंपिंग जैसे काम अभी भी जारी हैं, खास तौर पर एयरपोर्ट स्टेशनों के प्रवेश और निकासी पर अभी तक काम चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सहर, टी1 और टी2 स्टेशनों का काम अभी भी जारी है। बताया जाता है कि सहर रोड स्टेशन पर सहायक इमारत, जिसमें प्रवेश और निकास द्वार शामिल हैं, का काम अपने अंतिम चरण में है। एस्केलेटर परीक्षण जैसी कई प्रक्रियाएं भी चल रही हैं। उसी तरह से टी1 स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट का काम देर से शुरू होने की वजह से इसके पूरा होने में भी देरी हो रही है।

मेट्रो लाइन 3 के दूसरे स्ट्रेच, बीकेसी से कफ्फे परेड, तक के बारे में भीडे ने बताया कि गिरगांव और कल्बादेवी स्टेशन सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण हैं। कफ्फे परेड तक इस मेट्रो लाइन के पूरी तरह से शुरू होने की संभावना मार्च और जून 2025 तक मानी जा रही है। मेट्रो लाइन 1 के पहले फेज को शुरू करने से पहले लिफ्ट, एस्केलेटर और सीढ़ियों जैसी सभी यात्री-संबंधी सुविधाओं आदि की व्यापक सुरक्षा समीक्षा की जाएगी।

इसके बाद ही इसे चालू होने के लिए सीएमआरएस (मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त) प्रमाणन के लिए एक पूर्ण प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। पहले फेज 1 के शुरू होने की संभावना जून में थी, फिर उसे अगस्त में शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था और अब इसे इस साल सितंबर में शुरू करने का लक्ष्य बनाया गया है।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+