Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई मेट्रो लाइन 3 के दूसरे फेज का काम भी होने को है पूरा, कब से खुलेगा मेट्रो का एक्वा लाइन?

मुंबई मेट्रो लाइन 3 के दूसरे फेज का काम भी होने को है पूरा, कब से खुलेगा मेट्रो का एक्वा लाइन?

मुंबई का मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन मेट्रो भी कहा जा रहा है, के खुलने का मुंबईकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुंबई के मेट्रो लाइन 3 का निर्माण 2 अलग-अलग फेज में किया जा रहा है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो लाइन का दूसरा फेज जो कोलाबा से आरे तक होगा, का निर्माण कार्य लगभग 86 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

इस वजह से इस मेट्रो लाइन का निर्माण और मुंबईकरों के लिए इसके खुलने की संभावनाएं भी बढ़ गयी हैं।

mumbai metro line 3

पिछले दिनों Lokmat Times की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई के मेट्रो लाइन 3 की कुल लंबाई 33.5 किमी होने वाली है, जिसका निर्माण मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) कर रहा है। इस मेट्रो लाइन में कुल 27 मेट्रो स्टेशन होंगे। मुंबईकरों के लिए इस मेट्रो लाइन का पहला फेज खोले जाने की तैयारियां चल रही हैं। यह मेट्रो लाइन मुंबई का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो है, जो बीकेसी से आरे के बीच चलेगी। इस दूरी के बीच मेट्रो लाइन 3 पर 10 स्टेशनें होंगी।

दूसरे फेज में मेट्रो आरे से कोलाबा तक चलेगी। इस फेज में 17 स्टेशनों के होने की संभावना है। बताया जाता है कि पहले फेज का काम 96 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। मेट्रो लाइन 3 के दोनों फेज (बीकेसी से आरे और आरे से कोलाबा) को मिलाकर सिविल कार्य 99.3 प्रतिशत और प्रोजेक्ट कार्य 92.2 प्रतिशत पूरा हो चुके हैं।

कब तक मुंबईकरों के लिए खुलेगा मेट्रो लाइन 3?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें MMRC ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 का दौरा RDSO की टीम से साथ किया है। अगले चरण में कमिश्नर ऑफ रेल सेफ्टी (CMRS) मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज का दौरा करेंगे। CMRS द्वारा की गयी सभी जांचों में अगर मेट्रो लाइन 3 खरा उतरता है तो उसे सुरक्षा सर्टिफिकेट दे दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट के मिलते ही मेट्रो लाइन 3 का पहला फेज यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।

MMRC ने भी घोषणा की थी कि मेट्रो लाइन 3, आरे से बीकेसी तक, को इस साल मई तक आम यात्रियों के लिए खोल दिये जाएंगे। लेकिन सुरक्षा जांच में हो रही देरी की वजह से इस कॉरिडोर पर मेट्रो रेल सेवाओं को अभी तक यात्रियों के लिए शुरू नहीं किया जा सका है।

mumbai metro line 11 construction details

मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) पर डाल लेते हैं एक नजर :

  • कुल स्टेशन - 27
  • पहले फेज में कितने स्टेशनों पर मेट्रो सेवा शुरू होगी - 10
  • आरे से बीकेसी के बीच पहले फेज का काम कितना हुआ - 96.8%
  • बीकेसी से कोलाबा के बीच दूसरे फेज का काम कितना हुआ - 85.9%
  • पूरे मेट्रो लाइन 3 पर कितना काम पूरा हुआ - 92.2%
  • पूरे रूट पर कितना सिविल कार्य पूरा हुआ - 99.3%
  • पूरे रूट पर कितना सिस्टम कार्य पूरा हुआ - 78%
  • सभी स्टेशन कितना तैयार हुए - 97.3%

शुरू हुआ मेट्रो लाइन 11 का काम

इसके साथ ही MMRC ने मेट्रो लाइन 11 के अंडरग्राउंड कॉरिडोर का काम भी शुरू कर दिया है, जो वडाला से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक (रिगल सिनेमा) तक जाएगी। इस बारे में Times of India की एक रिपोर्ट की मानें तो यह रूट वडाला को पूर्वी वाटरफ्रंट, जो वायकुला, भींडी बाजार, क्रॉफोर्ड मार्केट से श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक (रिगल सिनेमा सर्किल) को जोड़ेगी। इस मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई 16 किमी होगी। बताया जाता है कि इस कॉरिडोर को बनाने का कुल खर्च करीब ₹16,000 करोड़ होगा। इस कॉरिडोर में कुल 15 स्टेशन होंगे, जिनके नाम निम्न हैं :

  • अनिक बस डिपो
  • वडाला डिपो
  • सीजीएस कॉलोनी
  • गणेश नगर
  • बीटी अस्पताल
  • सेवरी
  • हाय बंदर
  • कोल बंदर
  • राय रोड
  • नागपाड़ा जंक्शन
  • भींडी बाजार
  • क्रॉफोर्ड मार्केट
  • सीएसएमटी मेट्रो
  • हॉर्नीमैन सर्किल
  • एसपीएम चौक (रिगल सिनेमा)

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+