Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : मुंबई में ₹43 करोड़ के फुट ओवरब्रिज से जुड़ेंगे मेट्रो लाइन 6 और 3 के दो स्टेशन, कौन-कौन?

Mumbai Metro : मुंबई में ₹43 करोड़ के फुट ओवरब्रिज से जुड़ेंगे मेट्रो लाइन 6 और 3 के दो स्टेशन, कौन-कौन?

मुंबई की दो मेट्रो लाइनों के 2 स्टेशनों को फुट ओवरब्रिज से जोड़ने की योजना बनायी जा रही है। इस फुट ओवरब्रिज के बन जाने से यात्रियों को न सिर्फ दो स्टेशनों बल्कि दो मेट्रो लाइनों के बीच आवाजाही करने में भी काफी सुविधा होगी। मुंबई मेट्रो की मेट्रा लाइन 6 को मेट्रो लाइन 3 से जोड़ने के लिए मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव दिया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस फुट ओवरब्रिज को बनाने की लागत लगभग ₹43 करोड़ या उससे ज्यादा ही होगा। लेकिन मुंबई मेट्रो लाइन 6 और 3 के बीच कौन से स्टेशन या स्टेशनों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण करने का प्रस्ताव MMRDA ने दिया है?

mumbai metro

Free Press Journal की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो लाइन 6 के सीप्ज़ स्टेशन और मेट्रो लाइन 3 के आरे स्टेशन के बीच इस फुट ओवरब्रिज को बनाने का प्रस्ताव MMRDA ने दिया है। बताया जाता है कि यह ब्रिज करीब 250 मीटर लंबा होने वाला है। यह फुट ओवरब्रिज सीप्ज़ मेट्रो स्टेशन, जो एक एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन है को जोगेश्वरी विक्रोली लिंक रोड (JVLR) के ऊपर से होकर भूमिगत आरे मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा।

MMRDA इस फुट ओवरब्रिज को करीब ₹43.41 करोड़ की लागत से बनाने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए MMRDA ने एक ठेकेदार को नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

जो भी ठेकेदार इस काम को पूरा करना चाहते हैं, वे 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। एक बार इस फुट ओवरब्रिज का करार ठेकेदार को दे दिया जाता है, तो उसे इस ब्रिज का निर्माण अगले 15 महीनों के अंदर पूरा करना होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, जो एजेंसी अथवा कंपनी इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण करेगी, अगले 5 सालों तक इस ब्रिज की देखरेख की जिम्मेदारी उसपर ही होगी। कुछ ऐसा ही इस फुट ओवरब्रिज के लिए जारी टेंडर में शर्तें रखी गयी हैं।

इस फुट ओवरब्रिज में 5 प्रवेश व निकासी द्वार, सीसीटीवी कैमरा, एस्केलेटर अथवा लिफ्ट की सुविधा भी देनी होगी।

बता दें, स्वामी समर्थ नगर से विक्रोली के बीच मेट्रो लाइन 6 कॉरिडोर अभी निर्माणाधीन है। बताया जाता है कि इस मेट्रो कॉरिडोर का लगभग 80 प्रतिशत संरचनात्मक कार्य पूरा हो चुका है। वहीं मेट्रो लाइन 3 का निर्माण आरे से कोलाबा के बीच किया जा रहा है। यह मेट्रो कॉरिडोर भूमिगत है।

मेट्रो लाइन 3 में आरे से बीकेसी के बीच मेट्रो का संचालन शुरू हो चुका है और धारावी से आचार्य आत्रे मार्ग के बीच मेट्रो का ट्रायल रन चल रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि इस सेक्शन पर जल्द ही मेट्रो सेवाओं की शुरुआत कर दी जाएगी। इस साल जुलाई तक मेट्रो लाइन 3 को पूरी तरह से शुरू कर देने की संभावना है।

More News

    Read more about: mumbai metro bridge
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+