Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : जल्द एक नया मेट्रो लाइन मुंबई को सीधे जोड़ेगा बदलापुर से, बनेगा मेट्रो लाइन 14, जाने रूट!

Mumbai Metro : जल्द एक नया मेट्रो लाइन मुंबई को सीधे जोड़ेगा बदलापुर से, बनेगा मेट्रो लाइन 14, जाने रूट!

मुंबई में एक और मेट्रो लाइन का काम जल्द ही शुरू होने वाला है, जो मुंबई को बदलापुर-अंबरनाथ के साथ सीधे जोड़ देगा। यह मेट्रो लाइन मुंबई मेट्रो का लाइन 14 कहलाएगा। इस मेट्रो लाइन के बनने से सबसे ज्यादा फायदा बदलापुर में रहने वाले लोगों को मिलने वाला है। काम के सिलसिले में अक्सर बदलापुर-अंबरनाथ से स्थानीय निवासियों को मुंबई तक आना जाना पड़ता है लेकिन ट्रेन या बस द्वारा आवाजाही करने में लगभग 1.5 से 2 घंटे का वक्त लग जाता है।

इस रूट पर मेट्रो सेवाओं के शुरू होने से यह दूरी महज कुछ मिनटों में तय की जा सकेगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कांजुरमार्ग से बदलापुर तक मुंबई मेट्रो लाइन 14 का प्रस्ताव रखा गया है।

mumbai metro

MMRDA ने रखा मेट्रो लाइन शुरू करने का प्रस्ताव

मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मुंबई से बदलापुर के बीच मेट्रो लाइन 14 को शुरू करने का प्रस्ताव रखा है, जो कांजुरमार्ग से बदलापुर तक बनेगी। यह प्रस्तावित मेट्रो लाइन 38 किमी लंबी होने वाली है। लोकसत्ता की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो लाइन के निर्माण से पहले पर्यावरण और वन विभाग से मंजूरी लेना आवश्यक है, जिसके लिए पर्यावरण प्रभाव रिपोर्ट तैयार करना होगा।

इस काम के लिए MMRDA ने एक सलाहकार को नियुक्त करने का फैसला लिया है। इस बाबत पिछले बुधवार को MMRDA की ओर से विज्ञप्ति भी जारी की गयी है।

इस विज्ञप्ति के साथ ही सुनिश्चित हो चुका है कि मीरा-भायंदर और ठाणे के बाद अब बदलापुर-अंबरपुर निवासियों की मुंबई तक की राह भी आसान बनने वाली है और इनके इलाके में भी मेट्रो सेवाओं को जल्द शुरू किया जाएगा।

{embed-poll}

कब से शुरू होगा निर्माण?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार MMRDA के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा चुकी है, जिसे IIT मुंबई से मंजूरी भी मिल चुकी है। अब इस रिपोर्ट को जल्द ही राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजी जाएगी।

राज्य सरकार से अगर इस DPR को मंजूरी मिल जाती है तो संभावना जतायी जा रही है कि अगले 1 साल के अंदर मुंबई मेट्रो की लाइन 14 का काम शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार से मंजूरी मिलते ही MMRDA निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित करना, बोली लगाना और निर्माण कार्यों के लिए योजनाएं बनाने का काम तुरंत शुरू कर देना चाहती है।

क्या होगा रूट?

लोकसत्ता की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मेट्रो 14 मार्ग ठाणे क्रीक, पारसिक हिल और फ्लेमिंगो अभयारण्य प्रभाव क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसलिए इस मार्ग के लिए पर्यावरणीय प्रभाव रिपोर्ट तैयार करना तथा पर्यावरण एवं वन विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है। तदनुसार, एमएमआरडीए अब इन कार्यों को यथाशीघ्र शुरू करने के लिए आगामी महीनों में एक सलाहकार की नियुक्ति करेगा।

यह मेट्रो लाइन बदलापुर से शुरू होने के बाद निलजे, शिलफाटा, महापे, घनसोली से होकर ठाणे क्रीक को पार करके कांजुरमार्ग में मुंबई की सीमा तक पहुंचेगी। बताया जाता है कि इस लाइन पर कुल 15 मेट्रो स्टेशन होंगे, जिसमें से 13 स्टेशन एलिवेटेड होंगे। 1 स्टेशन भूमिगत होगा। कई स्टेशनों जैसे वडाला-घाटकोपर-कासरवडावली में मेट्रो लाइन 4, स्वामी समर्थ नगर जोगेश्वरी-कांजुरमार्ग में मेट्रो लाइन 6, कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर यह मेट्रो लाइन इंटरचेंज से जुड़ेगा।

mumbai metro line 14

मुंबई मेट्रो लाइन 14 की महत्वपूर्ण जानकारियां -

  • कहां से कहां तक - कांजुरमार्ग से बदलापुर-अंबरनाथ
  • कुल लंबाई - 39 किमी
  • कुल स्टेशनों की संख्या - 15
  • एलिवेटेड स्टेशन - 13
  • भूमिगत मेट्रो लाइन - कांजुरमार्ग से घनसोली के बीच
  • आनुमानिक खर्च - ₹18 हजार करोड़
  • कुछ मेट्रो लाइन का 4.38 किमी लंबा हिस्सा पहाड़ी क्षेत्रों से और 5.7 किमी हिस्सा ठाणे खाड़ी क्षेत्रों से होकर गुजरेगा।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+