Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एक ही What's App नंबर पर मुंबई मेट्रो के सभी कॉरिडोर के लिए बुक करें टिकट, जाने कब से शुरू!

एक ही What's App नंबर पर मुंबई मेट्रो के सभी कॉरिडोर के लिए बुक करें टिकट, जाने कब से शुरू!

यात्रियों की सुविधा के लिए महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए व्हाट्स ऐप पर मेट्रो का टिकट बुकिंग करने की सुविधा को लॉन्च किया है। इस सुविधा के तहत मुंबईकर ऑनलाइन पेमेंट विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्स ऐप (What's App) के माध्यम से सीधा टिकट खरीद सकेंगे।

इससे न तो उन्हें मेट्रो का टिकट खरीदने के लिए अपने मोबाइल में अलग से कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत होगी और न ही कागजों वाले टिकट की वजह से पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचेगा।

mumbai metro whats app number

आप अभी जरूर सोच रहे होंगे कि मुंबई मेट्रो में टिकट खरीदने के लिए व्हाट्स ऐप नंबर तो पहले से मौजूद है, फिर महा मुंबई मेट्रो ने नया नंबर क्यों लॉन्च किया? दरअसल, अब तक मुंबई के सभी लाइंस पर टिकट खरीदने के लिए अलग-अलग चैट बोट हुआ करती थी।

इससे कई बार यात्री गंतव्य स्थल और मेट्रो लाइन के बीच उलझ भी जाते थे। उनकी इसी परेशानी को खत्म करने के लिए MMMOCL ने एक ही व्हाट्स ऐप नंबर को लॉन्च किया है, जिससे सभी लाइन के लिए मेट्रो टिकट खरीदी जा सकेंगे। इससे आपको अपने मोबाइल में अलग-अलग नंबर भी सेव करने की जरूरत नहीं होगी।

कब से शुरू होगी यह सुविधा?

MMMOCL ने मुंबई मेट्रो की एक ही व्हाट्स ऐप नंबर से टिकट बुक करने की सुविधा को 11 अक्तूबर 2024 से लॉन्च किया जा चुका है। PeLocal Fintech प्रा. लि. के साथ मिलकर मुंबई मेट्रो ने इस सुविधा को लॉन्च किया। व्हाट्स ऐप चैट बोट के माध्यम से टिकट खरीदने का एक बड़ा फायदा यात्रियों को यह भी मिलेगा कि पेपर वाले टिकट जहां पॉकेट में रखने पर खो जाने का डर हमेशा लगा रहता है, वहीं अब टिकट मोबाइल फोन में ही होगा। इससे उनको बार-बार अपना पॉकेट चेक करने की जरूरत नहीं होगी कि टिकट कहीं खो तो नहीं गया!

कैसे खरीद सकेंगे टिकट?

व्हाट्स ऐप नंबर 86526 35500 पर 'Hi' लिखकर भेजना होगा। अथवा स्टेशन पर दिये गये QR कोड को स्कैन करना होगा। इसके बाद ऑटोमेटिक चैट बोट आपसे टिकट खरीदने, पुराने ट्रैंजेक्शन की जांच समेत कई विकल्प देगा। टिकट खरीदने का विकल्प चुनने पर आपको एक लिंक मिलेगा जिसपर क्लीक करने पर आपके सामने अपना शुरुआती स्टेशन और गंतव्य स्टेशन का चुनाव करने का विकल्प आएगा। यहां आपको उन सभी मेट्रो स्टेशनों का विकल्प दिखेगा जिन लाइन्स पर मेट्रो का संचालन MMMOCL करती है।

फिलहाल इस चैट बोट पर मुंबई की मेट्रो लाइन 2A और मेट्रो लाइन 7 के स्टेशनों का विकल्प उपलब्ध है। भविष्य में जैसे-जैसे MMMOCL के अधिनस्थ मेट्रो लाइन शुरू होते रहेंगे, उन सभी को इस चैट बोट में जोड़ दिया जाएगा। यहां से अपनी आवश्यकतानुसार स्टेशन का चुनाव करने के साथ ही आपको यात्रियों की संख्या का भी चुनाव करने का मौका मिलेगा। इसके बाद अगला कदम पेमेंट होगा। आप चाहे तो UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं।

mumbai metro whats app ticketing number

ध्यान दें, अगर आप UPI से पेमेंट करते हैं तो MMMOCL में आपको कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना होगा। लेकिन आप अगर पेमेंट डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो आपको कुछ अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ सकता है।

क्यों शुरू हुआ नया व्हाट्स ऐप चैट बोट?

  • मुंबई मेट्रो के सभी लाइन पर एक ही व्हाट्स ऐप नंबर के माध्यम से टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करवाना।
  • पेपरलेस टिकट सेवाओं को बढ़ावा देना ताकि पर्यवरण सुरक्षा की ओर ध्यान दिया जा सकें।
  • यात्रियों का सफर सुविधाजनक बनने के साथ ही ज्यादा-ज्यादा यात्रा डिजीटल टिकटिंग सेवाओं के आदि हो सकेंगे।
  • पुराने ट्रांजैक्शन, टिकट खरीदने की सुविधा, लाइन में लगकर समय बर्बाद होना जैसी परेशानियों से बच सकेंगे।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए MMMOCL के मैनेजिंग डायरेक्टर रुबल अगरवाल का कहना है कि हम यात्रियों को एक ऐसा मंच उपलब्ध करवाना चाहते थे जहां उन्हें टिकट खरीदने में न तो कोई परेशानी हो और उस प्लेटफार्म का वे आदि भी रहे। उनका कहना है कि व्हाट्स ऐप का इस्तेमाल देशभर में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसी वजह से ऑनलाइन टिकटिंग सुविधा के लिए व्हाट्स ऐप का ही चुनाव किया गया। हमें पूरा यकीन है कि इस पहले से लाखों मुंबईकरों की यात्रा काफी ज्यादा आसान होगी।

More News

Read more about: mumbai metro travel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+