क्लब या पब में आपने कलाई पर बांधने वाला Wrist Band तो जरूर भी देखा होगा। अगर आप खुद भी क्लबिंग करते हैं तो ऐसा बैंड जरूर आपने अपनी कलाई पर बंधवाया भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मेट्रो में आपको टिकट की जगह बस ऐसा ही एक Wrist Band अपनी कलाई पर बांधकर चलना पड़ेगा।
जी हां, मुंबई मेट्रो ने हाल ही में ऐसा ही अनोखा टिकट व टोकन सिस्टम लॉन्च किया है। इस Wrist Band को टैपटैप (TapTap) का नाम दिया गया है जो मेट्रो यात्रियों को कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने का मौका प्रदान करता है।

मिली जानकारी के अनुसार Wrist Band की तरह दिखने वाली नयी टिकट सिस्टम को मुंबई मेट्रो लाइन वन (वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर) पर लॉन्च किया गया है। इस बारे में मुंबई मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि यह बैंड सिलीकॉन से बना पर्यावरणबांधव है। यह बैंड नॉन-एलर्जिक है और त्वचा पर बड़ा ही मुलायम रहता है।
Wrist Band की तरह दिखने वाला मेट्रो का यह टिकट अथवा टोकन उन यात्रियों के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होगा, जो अपना टिकट कहीं रखकर भूल जाते या खो देते हैं। इस Wrist Band में क्यूआर कोड होगा, जिसकी मदद से यात्री अपना टिकट स्कैन करके मूल्य चुका सकेंगे।
इस Wrist Band में न तो कोई बैटरी लगी है और ही इसे बार-बार चार्ज करने का कोई झंझट है या बैटरी खत्म हो जाने से Wrist Band काम नहीं करेगी, ऐसा कोई डर होगा। यह Wrist Band ₹200 के शुल्क पर मिल रही है। यात्री इसे VAG कॉरिडोर के किसी भी मेट्रो स्टेशन के टिकट काउंटर से खरीद सकते हैं। इस तरह का Wrist Band इस्तेमाल करने का एक और बड़ा फायदा है कि यात्रियों को अब टिकट काउंटर पर खुदरा रुपए के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

अगर पहनते-पहनते Wrist Band गंदा भी हो जाता है तो उनसे आप आसानी से साफ कर सकते हैं। ये Wrist Band वाटरप्रुफ हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो लोकल ट्रेन में उपलब्ध मंथली पास के तर्ज पर मेट्रो से हमेशा सफर करने वाले यात्री इसे मंथली पास की तरह ही इस्तेमाल कर सकेंगे। क्यूआर कोड की मदद से ही इसे रिचार्ज किया जा सकेगा और क्यूआर कोड की मदद से ही गंतव्य पर पहुंचकर आप किराया चुका देंगे।



Click it and Unblock the Notifications














