Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के इस मेट्रो स्टेशन से फुट ओवरब्रिज के जरिए सीधे जुड़ गया स्काईसिटी मॉल, कौन सा स्टेशन?

मुंबई के इस मेट्रो स्टेशन से फुट ओवरब्रिज के जरिए सीधे जुड़ गया स्काईसिटी मॉल, कौन सा स्टेशन?

अगली बार जब आप मुंबई के स्काईसिटी मॉल (SkyCity mall) में शॉपिंग करने के लिए मेट्रो से जाएं, तो आपको मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी। न ही तेज धूप, गर्मी और धूल में पैदल चलना होगा और न ही मेट्रो स्टेशन के बाहर ट्रैफिक के घने बहाव को पार को शॉपिंग मॉल तक पहुंचने का झंझट उठाने की जरूरत होगी।

आप सीधे मेट्रो स्टेशन से स्काईसिटी मॉल में प्रवेश कर सकेंगे वह भी मेट्रो स्टेशन से बाहर सड़क पर एक भी कदम रखे बिना। कैसे? हाल ही में बोरिवली ईस्ट के एक मेट्रो स्टेशन को स्काईसिटी शॉपिंग मॉल से फुट ओवरब्रिज के माध्यम से जोड़ दिया गया है। यह मेट्रो स्टेशन मुंबई मेट्रो की लाइन 7 में आता है।

mumbai-metro

इस बारे में Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो के लाइन 7 का मेट्रो स्टेशन देवीपद और स्काईसिटी मॉल एक-दूसरे के बिल्कुल अगल-बगल में ही मौजूद है। इसलिए मेट्रो स्टेशन से एक फुट ओवरब्रिज के माध्यम से सीधे स्काईसिटी शॉपिग मॉल को जोड़ दिया गया है।

जिस जगह पर फुट ओवरब्रिज को तैयार किया गया है, वहां मेट्रो स्टेशन पर टिकट खरीदने की सुविधा मौजूद है। जबकि शॉपिंग मॉल का दूसरा तल फुट ओवरब्रिज से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि इस फुट ओवरब्रिज के निर्माण का सारा खर्च ओबेरॉय रिएलिटी ने पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) के तहत उठाया है।

इस फुट ओवरब्रिज को बनाने का मुख्य उद्देश्य पैदल चलने वाले यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ शॉपिंग मॉल की तरफ यात्रियों को आकर्षित करना भी है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि कुछ ऐसी ही संरचनाएं सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग आदि में भी उपलब्ध है, जहां आवासीय सोसायटी, शॉपिंग मॉल और ऑफिसों से मेट्रो स्टेशनों को जोड़ा जाता है।

Take a Poll

बात अगर भारत की करें, तो इसी पद्धति के आधार पर हैदराबाद में भी पैदल चलने वाले यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए मेट्रो स्टेशनों को आसपास के सोसायटी, मॉल या ऑफिसों से फुट ओवरब्रिज के माध्यम से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ऐसे ही फुट ओवरब्रिज के माध्यम से मुंबई मेट्रो लाइन 7 के आरे मेट्रो स्टेशन को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और ओबेरॉय रिएलिटिज कमर्शियल कॉम्प्लेक्स से जोड़ने का प्रस्ताव भी दिया गया है। एक और प्रस्ताव गोरेगांव मेट्रो स्टेशन को निरलॉन कमर्शियल पार्क से जोड़ने का दिया गया है जिसपर अभी योजनाएं बनायी जा रही हैं।

बताया जाता है कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सिप्ज), जो मुंबई का पहला भूमिगत मेट्रो लाइन है, को भी आसपास के विभिन्न जगहों से सबवे के माध्यम से जोड़ने की योजना बनायी गयी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन सबवे को 8 से 10 मीटर की गहराई में बनाया जाएगा, जिसकी परिधि 6 मीटर होगी। इन सबवे एस्केलेटर और एलिवेटेर दोनों लगे होंगे, ताकि आवाजाही करने में यात्रियों को कोई समस्या न हो। बताया जाता है कि किसी भी आपातकाल की स्थिति में भी इनका इस्तेमाल आम जनता कर सकते हैं।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+