Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : मेट्रो लाइन 2A और 7 पर शुरू हुई What's App टिकट सेवा, जाने कैसे करेंगे Book

Mumbai Metro : मेट्रो लाइन 2A और 7 पर शुरू हुई What's App टिकट सेवा, जाने कैसे करेंगे Book

मुंबई मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी। अब टिकट खरीदने के लिए न तो लंबी लाइन लगाने की जरूरत होगी और न ही पूरे यात्रा के दौरान कागज के टिकट को संभालकर रखने, कहीं गिर न जाए या खो न जाए, इसकी चिंता में बार-बार अपनी जेब टटोलने की जरूरत होगी। क्योंकि अब मुंबई मेट्रो का टिकट होगा आपके मोबाइल और ह्वाट्स ऐप में।

हाल ही में महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMMOCL) ने ह्वाट्स ऐप (Whats App) पर आधारित टिकट सेवा को लॉन्च किया है। यह सुविधा फिलहाल मुंबई मेट्रो की लाइन 2A और 7 पर उपलब्ध है।

mumbai metro

मुंबई मेट्रो की लाइन 2A और 7 के किसी भी स्टेशन तक जाने के लिए आप अपने ह्वाट्स ऐप की मदद से ही टिकट बुक कर सकते हैं और इसका किराया ऑनलाइन डिजीटल माध्यम से चुका सकते हैं। बता दें, इन दोनों लाइन पर मेट्रो का संचालन महा मुंबई मेट्रो द्वारा ही किया जाता है। कैसे ह्वाट्स ऐप पर बुक की जा सकेगी मेट्रो का टिकट और टिकट बुकिंग के लिए कौन से नंबर पर करना पड़ेगा मैसेज?

कैसे बुक करेंगे मेट्रो का टिकट?

मुंबई मेट्रो के लाइन 2A और 7 पर ह्वाट्स ऐप के जरिए मेट्रो का टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को चैट बोट पर Hi लिखकर भेजना होगा। इसके बाद उन्हें ऑटोमेटिक चैट बोट पर लाइन और गंतव्य स्टेशनों का विकल्प दिया जाएगा, जिन्हें चुनने के बाद यात्री को टिकट खरीदने के लिए शुल्क चुकाने का ऑनलाइन विकल्प दिया जाएगा। टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को ह्वाट्स ऐप नंबर 86526 35500 पर Hi लिखकर भेजना होगा अथवा मेट्रो स्टेशनों पर लगे QR कोड डिस्प्ले को स्कैन करना होगा, जिससे चैट बोट की शुरुआत होगी।

यात्री टिकट का किराया डिजीटल UPI पेमेंट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से चुका सकते हैं। बताया जाता है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यात्रियों को छोटा सा अतिरिक्त शुल्क भी चुकाना पड़ेगा जबकि UPI पेमेंट पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा।

Mid Day की एक रिपोर्ट में महा मेट्रो और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्रबंधन के मेट्रो पॉलिटन कमिश्नर डॉ. संजय मुखर्जी ने बताया कि हर महीने में मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में करीब 5% की दर से वृद्धि हो रही है। हम लगातार यात्रियों की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास भी कर रहे हैं। इसके लिए मेट्रो सेवाओं को बाधा रहित और समय पर संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ह्वाट्स ऐप के माध्यम से टिकट सेवा को शुरू करने से न सिर्फ टिकट काउंटरों यात्रियों की लंबी भीड़ कम होगी और उन्हें टिकट खरीदने में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में करीब 62% यात्री पेपर QR कोड टिकट, 3% यात्री मोबाइल QR कोड टिकट और 35% यात्री NCMC कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। हम यात्रियों को सुविधाजनक और बिना किसी परेशानी के टिकट खरीदने की सुविधा मुहैया करवाना चाहते हैं, इसलिए ह्वाट्स ऐप पर टिकट खरीदने का विकल्प शुरू किया गया है।

More News

    Read more about: mumbai metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+