Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर क्या बढ़ेगा टोल शुल्क? अगर हां, तो कितना और नहीं, तो क्यों नहीं बढ़ाया जाएगा?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर क्या बढ़ेगा टोल शुल्क? अगर हां, तो कितना और नहीं, तो क्यों नहीं बढ़ाया जाएगा?

अगर आपको अक्सर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai-Pune Expressway) से होकर काम के सिलसिले में या यूं ही घूमने-फिरने के लिए आना-जाना पड़ता है तो आपकी नजरें इस समय इस एक्सप्रेसवे से जुड़ी खबरों पर जरूर होंगी। दरअसल, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स का बढ़ना इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2025 से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क बढ़ने वाले हैं।

लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स यह भी दावा कर रहे हैं कि वर्ष 2030 तक इस एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क को नहीं बढ़ाया जाएगा। आखिर सच्चाई क्या है? क्या टोल शुल्क बढ़ेगा? अगर बढ़ेगा तो क्या होने वाला है एक्सप्रेसवे पर नया टोल शुल्क? टोल शुल्क वर्ष 2030 तक नहीं बढ़ेगा, इन खबरों में कितनी सच्चाई है?

mumbai-pune-expressway toll tax

1 अप्रैल से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क बढ़ेगा या नहीं, यह अभी तक एक उलझन बनी हुई है। लेकिन हम आपको और ज्यादा न उलझा कर इन दोनों खबरों के पीछे का तर्क बता देते हैं। अगर एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क बढ़ेगा तो क्या होगा नया टोल शुल्क? अगर नहीं बढ़ेगा तो क्यों मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है ऐसा!

कितना होगा नया टोल शुल्क?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अगर टोल शुल्क को बढ़ाया जाता है तो इसे लगभग 3% बढ़ाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRDC) के हवाले से यह बताया गया है। बताया जाता है कि एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क का बढ़ाना सामान्य वार्षिक प्रक्रिया है, जो सड़क के रखरखाव के लिए जरूरी होता है।

बताया जाता है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर नया टोल शुल्क लागू होता है, तो चार-पहिया वाहन के लिए एक्सप्रेसवे पर 1 ट्रिप करने पर टोल शुल्क पहले के मुकाबले ₹5 और राउंड ट्रिप करने पर शुल्क ₹10 ज्यादा देना होगा। बड़े वाहन जैसे बस और ट्रक के टोल शुल्क में भी ₹15 से ₹20 की वृद्धि होगी। हालांकि वाहन के प्रकार के आधार पर ही बढ़े हुए शुल्क का निर्धारण होगा।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि जो लोग इस एक्सप्रेसवे से होकर कभी-कभी यात्रा करते हैं, उनपर टोल शुल्क बढ़ने का खास असर नहीं पड़ेगा। लेकिन जो लोग रोजाना या अक्सर इस एक्सप्रेसवे से होकर आवाजाही करते हैं, उनपर टोल शुल्क के बढ़ने का बुरा असर पड़ सकता है।

क्यों टोल शुल्क बढ़ने की नहीं है संभावना?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क अभी नहीं बढ़ेगा। इन मीडिया रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास प्राधिकरण (MSRDC) के हवाले से ही दावा किया गया है कि अप्रैल 2030 तक मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि इन खबरों के आने के बाद से वाहन चालकों ने राहत की सांस जरूर ली है।

Punekarnews में दावा किया गया है कि पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे MSRDC के अधिकारक्षेत्र में आता है। इस एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क का निर्धारण 1 अप्रैल 2005 को हुआ था। इससे पहले आखिरी बार इस एक्सप्रेसवे पर टोल शुल्क में बदलाव 1 अप्रैल 2023 को किया गया था। इसलिए दावा किया जा रहा है कि MSRDC अगले 5 सालों तक यानी 30 अप्रैल 2030 से पहले टोल शुल्क में बदलाव या बढ़ाने के बारे में नहीं सोच रही है।

हालांकि आधिकारिक रूप से न तो इन खबरों की पुष्टि हो सकी है और न ही इनका खंडन। इस वजह से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे से होकर आवाजाही करने वाले लोगों के बीच काफी उलझन बनी हुई है, जिसे सुलझाने की बेहद जरूरत है।

More News

    Read more about: mumbai pune expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+