Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »25 दिसंबर नहीं अब इस दिन खुलेगी मुंबई का MTHL, जानिए नयी Date, कम किया जा सकता है Toll रेट

25 दिसंबर नहीं अब इस दिन खुलेगी मुंबई का MTHL, जानिए नयी Date, कम किया जा सकता है Toll रेट

MTHL, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक के खुलने के लिए मुंबईवालों को अब थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में पहले दावा किया जा रहा था कि इस साल 25 दिसंबर को, जिस दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिवस मनाया जाता है, उस दिन ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन मिली जानकारी के अनुसार अब कहा जा रहा है कि इस ब्रिज को 25 दिसंबर को नहीं खोला जाएगा।

mthl

बता दें, इस ब्रिज का नाम पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर ही श्री अटल बिहारी वाजपेई ट्रांस हार्बर लिंक रखा गया है। यह ब्रिज मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के हवाले से दावा किया जा रहा है कि MTHL 25 दिसंबर के बजाए अब अगले साल यानी 2024 के जनवरी में खुलेगी। बताया जाता है कि जनवरी 2024 के अंत तक इसके खुलने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभी तक इस ब्रिज के उद्घाटन की आधिकारिक तारीख सामने नहीं आयी है लेकिन कहा जा रहा है कि 20 जनवरी तक इसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा।

bridge 2

बताया जाता है कि ब्रिज में अभी भी कुछ काम बाकी रह गया है जिस कारण दिसंबर में इसे खोलना संभव नहीं हो पा रहा है। यहीं वजह है कि इस ब्रिज का उद्घाटन अब जनवरी 2024 के अंत तक करने की संभावना जतायी गयी है।

इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ब्रिज के टोल रेट को भी कम किया जा सकता है। बता दें, पहले नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा निर्धारित फॉर्मूले के आधार पर MTHL के लिए टोल रेट ₹500 निर्धारित किया गया था। इसी फॉर्मूले का इस्तेमाल कर इससे पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक (BSWL) के लिए भी टोल रेट निर्धारित किया गया था।

sea bridge

लेकिन बाद में मुख्यमंत्री के ऑफिस की तरफ से इसे अवास्तविक करार दिया गया था, जिसके बाद इस टोल रेट में अब काफी ज्यादा सब्सीडि देने की संभावना जतायी गयी है। सब्सीडि की वजह से टोल रेट में करीब 40-50% तक की कमी होने की संभावना है।

गौरतलब है कि MTHL यानी मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक देश की सबसे लंबी सी ब्रिज है, जिसकी कुल लंबाई 23 किमी है। इसमें से इस ब्रिज का 16 किमी हिस्सा समुद्र पर तैयार किया गया है। बताया जाता है कि 6 लेन के इस ब्रिज को तैयार करने में करीब 17,000 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

एक बार तैयार हो जाने के बाद मुंबई से नवी मुंबई तक रास्ता और भी आसान बन जाएगा। इस रास्ते में लगने वाले घंटो जाम में लोगों को ना तो फंसना पड़ेगा और मुंबई से नवी मुंबई के बीच की दूरी को तय करने में भी सिर्फ 20 मिनट का समय ही लगेगा। वर्तमान समय में इस दूरी को तय करने में लगभग 1 घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai bridge
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+