सेंट्रल रेलवे ने मुंबई में सायान रेलवे ओवर ब्रिज को तोड़ने का फैसला लिया है। इस वजह से मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गयी है। यह ट्रैफिक एडवाइजरी 1 अगस्त से लागू होगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस बाबत आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी कर दी गयी है।
विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि सेंट्रल रेलवे प्रबंधन ने सायन ओवर ब्रिज को तोड़ने का फैसला लिया है, जो सायन पूर्व और पश्चिम को जोड़ती है।

2 साल के लागू रहेगी ट्रैफिक एडवाइजरी
Times Now की रिपोर्ट के अनुसार सायन ब्रिज को तोड़ने के संबंध में जारी ट्रैफिक एडवाइजरी अगले 2 सालों तक लागू रहेगी। यानी 1 अगस्त 2024 से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी 31 जुलाई 2026 तक लागू रहेगी। माटूंगा ट्रैफिक डिविजन से डॉ. बी. ए. रोड से होकर सायन ब्रिज के पश्चिम से एल.बी.एस रोड या सेंट रोहिदास रोड, कुर्ला ट्रैफिक डिविजन से एल.बी.एस. रोड या सेंट रोहिदास रोड की ओर से सायन ब्रिज के पूर्व की ओर जाने वाले वाहनों को बी.ए. रोड की मोड़ दिया जाएगा। यह डाइवर्जन 1 अगस्त 2024 से 31 जुलाई 2026 तक अस्थायी रूप से लागू रहेगा।
ट्रैफिक डाइवर्जन
1. सायन जंक्शन पर डॉ. बीए रोड की दक्षिण-बाह्य शाखा से, वाहनों को सायन सर्किल पर दाएं मुड़ना चाहिए और सुलोचना शेट्टी रोड और कुंभारवाड़ा जंक्शन से होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहिए।
2. सायन जंक्शन पर डॉ. बीए रोड से उत्तर की ओर जाने वाले यातायात को सायन अस्पताल जंक्शन पर बाएं मुड़ना होगा और सुलोचना शेट्टी रोड और कुभारवाड़ा जंक्शन होते हुए आगे बढ़ना होगा।
3. कुर्ला से एलबीएस रोड और संत रोहिदास रोड के रास्ते आने वाले हल्के मोटर वाहनों को पहलवान नरेश माने चौक पर दाएं मुड़ना होगा। फिर उन्हें संत रोहिदास रोड, अशोक मिल नाका से होते हुए 90 फीट रोड-कुंभारवाड़ा जंक्शन से दाएं-सुलोचना शेट्टी रोड-कुंभालवाड़ा ब्रिज से अपने रास्ते पर आगे बढ़ना होगा।
4. कुर्ला से एलबीएस रोड और संत रोहिदास रोड होते हुए आने वाले भारी वाहनों को पहलवान नरेश माने चौक से पहले धारावी कचरपट्टी जंक्शन सिग्नल पर दाएं मुड़ना होगा। फिर उन्हें धारावी डिपो रोड, सायन बांद्रा लिंक रोड, टी जंक्शन, माहिम सायन लिंक रोड, खेमकर चौक से बाएं मुड़कर 60 फीट रोड, सुलोचना शेट्टी रोड-धारावी रेल ब्रिज से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ना होगा।

5. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और कलानगर जंक्शन से सायन बांद्रा लिंक रोड की ओर जाने वाले वाहनों को धारावी टी जंक्शन पर दाएं मुड़ना होगा। फिर उन्हें खेमकर चौक पर बाएं मुड़ना होगा और 60 फीट रोड और कुंभारवाड़ा जंक्शन से होते हुए अपने इच्छित गंतव्य की बढ़ना होगा।
नो पार्किंग जोन
- 60 फीट
- सायन माहिम लिंक रोड
- माटूंगा लेबर कैंप
- सुलोचना शेट्टी रोड
- भाऊ दाजी रोड
- संत रोहिदास रोड
- सायन बांद्रा लिंक रोड
- धारावी डिपो रोड
- 90 फीट रोड



Click it and Unblock the Notifications














