Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में राधिका-अनंत अंबानी की शादी को लेकर 12-15 जुलाई तक जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

मुंबई में राधिका-अनंत अंबानी की शादी को लेकर 12-15 जुलाई तक जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

मुंबई में अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेट अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का सेलिब्रेशन चल रहा है। 12 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी व रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और हेल्थकेयर कंपनी Encore के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

मुंबई में जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर में यह शादी होने वाली है, जिसमें बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही मुंबई की ट्रैफिक पुलिस ने जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर के पास बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इस बाबत मुंबई की ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस रूट से होकर आवाजाही करने वाली गाड़ियों को विभिन्न दूसरे रूट्स पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।

traffic advisory from 12th to 15th july in mumbai

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक X हैंडल से किये गये एक पोस्ट में कहा गया है, "बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में 5 जुलाई और 12 जुलाई से 15 जुलाई 2024 तक जियो वर्ल्स कंवेंशन सेंटर में चलने वाले एक पब्लिक इवेंट की वजह से ट्रैफिक की व्यवस्थाएं की गयी हैं।" इस नोटिस के अनुसार 12 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 15 जुलाई दोपहर 12 बजे तक यहां ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस वजह से कुछ बदलाव भी किये गये हैं।

कहां-कहां लगी नो एंट्री

  • लक्ष्मी टावर जंक्शन-धीरुभाई अंबानी स्क्वायर एवेन्यू लेन 3-इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप-डायमंड जंक्शन-होटल ट्रिडेंट से कुर्ला MTNL में किसी भी वाहन को प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि इस शादी या शादी के विभिन्न कार्यक्रमों में आने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा।
  • कुर्ला से आने वाले वाहनों को धीरुभाई अंबानी स्क्वायर एवेन्यू-इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की तरफ प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।
  • MTNL जंक्शन, प्लैटिना जंक्शन, डायमंड जंक्शन, BKC से BKC कनेक्टर ब्रिज की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर के गेटर 23 से अमेरिकन कौंसुलेट, MTNL जंक्शन जाने के लिए भारत नगर, One BKC, वी वर्क, गोदरेज, BKC की ओर कोई वाहन नहीं जाएगी।
  • MTNL जंक्शन से अमेरिकन कौंसुलेट, जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर और BKC कनेक्टर की ओर जाने के लिए सिग्नेचर/सन टेक बिल्डिंग की ओर किसी वाहन को नहीं मुड़ने दिया जाएगा।

वैकल्पिक रूट्स

जिन वाहनों को इस रूट पर 12 से 15 जुलाई के बीच प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, उनके लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रूट्स भी अपनी एडवाइजरी में बताया है। इसके मुताबिक जिन वाहनों को One BKC से बाएं मुड़कर लक्ष्मी टावर जंक्शन-डायमंड गेट नंबर 8 जाना है, वे दाएं मुड़कर नबार्ड जंक्शन से दाएं मुड़कर डायमंड जंक्शन से धीरुभाई अंबानी स्क्वायर-इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप होकर BKC की ओर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: mumbai travel traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+