Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में स्वदेशी मोनोरेल का ट्रायल रन शुरू, मात्र 6 मिनट पर मिलेगी ट्रेन

मुंबई में स्वदेशी मोनोरेल का ट्रायल रन शुरू, मात्र 6 मिनट पर मिलेगी ट्रेन

देश में बनी पहली मोनो रेल का ट्रायल रन मुंबई में शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने देसी मोनो रेल का ट्रायल रन शुरू किया है। फिलहाल मोनो रेल की नई ट्रेन, जिसका निर्माण भारत में ही किया गया है, के ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की जा रही है।

बताया जाता है कि अगले 2-3 सप्ताह में मोनोरेल की टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा। टेस्टिंग का यह काम रात के समय किया जा रहा है।

mumbai mono rail

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मानसून के आगमन से पहले नयी देसी मोनो रेल ट्रेन की सेवाएं यात्रियों को उपलब्ध हो जाएगी। मेक इन इंडिया मुहिम के तहत हैदराबाद में देश की पहली मोनो रेल का निर्माण किया गया है। कुछ समय पहले ही यह ट्रेन सड़क मार्ग से मुंबई पहुंची है। बता दें, फिलहाल MMRDA के कुल 8 मोनोरेल ट्रेन मौजूद हैं, जिसमें से 6 ट्रेनों का इस्तेमाल यात्री सेवा में होती है, लेकिन 2 ट्रेनों को स्टैंड बाय पर रखा जाता है। MMRDA मोनोरेल सेवाओं में सुधार लाने का लगातार प्रयास कर रही है।

इसी प्रयास के तहत MMRDA ने 10 नयी ट्रेनों का ऑर्डर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इनमें से 1 ट्रेन तो मुंबई पहुंच चुकी है, बाकी की 9 ट्रेनें दिसंबर तक मुंबई पहुंचने की संभावना है। साल 2014 में मोनोरेल की शुरुआत तो हुई थी लेकिन इसमें नयी ट्रेनों को शामिल नहीं किया गया था। इस वजह से यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेन का लंबा इंतजार करना पड़ता था।

made in india monorail mumbai trail run begins

वर्तमान समय में मोनो रेल सेवा हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होती है। लेकिन नयी रेक के आ जाने के बाद 10-12 मिनट के अंतराल पर मोनो रेल सेवाएं यात्रियों को उपलब्ध होने लगेगी। एक बार यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है तो मोनो रेल के फेरे भी बढ़ा दिये जाएंगे। सभी 10 मोनोरेल की सेवाएं शुरू हो जाने के बाद हर 6 मिनट पर यात्रियों को ट्रेन उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि मोनोरेल रोज 20 किमी का सफर तय करती है। यह दिन में 142 फेरे लगाती है जिससे होकर हर दिन लगभग 16 हजार यात्री सफर करते हैं।

More News

    Read more about: maharashtra mumbai train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+