Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नागपुर हिंसा के बाद तीसरे दिन भी कौन से इलाकों में जारी है कर्फ्यू?

नागपुर हिंसा के बाद तीसरे दिन भी कौन से इलाकों में जारी है कर्फ्यू?

सोमवार को महाराष्ट्र की उपराजधानी कहलाने वाली नागपुर में हिंसा भड़कने के बाद शहर के कई इलाकों में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गुरुवार को भी नागपुर के कई इलाकों में तनाव जैसी स्थिति बनी रहने की वजह से लगभग 10 ऐसे इलाके रहे जहां कर्फ्यू को जारी रखने का फैसला लिया गया है।

नागपुर पुलिस की ओर दावा किया जा रहा है कि यह फैसला इन इलाकों में तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने और फिर से किसी तरह की अप्रिय घटना को घटने से रोकने के लिए ही यह फैसला लिया गया है। सोमवार को हिंसा के दौरान असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ कई गाड़ियों में आगजनी की बल्कि स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव भी किया था। बताया जाता है कि जवाब में दूसरे समूह की ओर से भी पत्थर फेंके गये थे।

nagpur

क्यों भड़की थी हिंसा?

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग पर गांधी गेट क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने औरंगजेब का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। दावा किया जा रहा है कि इस दौरान अफवाह फैल गयी कि औरंगजेब के कथित पुतले के साथ धार्मिक चादर को भी जलाया गया। यह अफवाह फैलते ही नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसा भड़क उठी।

आरोप लगाया जाता है कि असामाजिक तत्वों को नियंत्रित करने पहुंची आरसीपी दस्ते में मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर बद्तमिजी भी की गयी। इसके अलावा कुछ आरोपियों ने महिला पुलिसकर्मियों को अश्लील इशारे और बदसलूकी की, जिसके बाद उनके खिलाफ थाना में एफआईआर भी दर्ज करवायी गयी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कौन से इलाकों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी?

nagpur police

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर के लगभग 10 ऐसे इलाके हैं, जहां तनाव के बढ़ने और फिर से किसी तरह की अवांछनीय घटना के घटने की संभावना को ध्यान में रखते हुए ही तीसरे दिन भी कर्फ्यू को जारी रखा गया है। बताया जाता है कि परिस्थिति के नियंत्रण में आने और तनाव के पूरी तरह से शांत होने के बाद ही यहां से कर्फ्यू हटाया जाएगा। जिन इलाकों में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है, उनमें शामिल है -

  • कोतवाली
  • गणेशपेठ
  • तहसील
  • लकड़गंज
  • पचपावली
  • शांतिनगर
  • सक्करदरा
  • नंदनवन
  • इमामवाड़ा
  • यशोधरानगर
  • कपिलनगर

More News

    Read more about: nagpur maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+