Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नागपुर से 2 रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का भेजा गया प्रस्ताव! कौन-कौन?

नागपुर से 2 रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का भेजा गया प्रस्ताव! कौन-कौन?

नागपुर से शुरू होने वाली है 2 नयी वंदे भारत एक्सप्रेस। पिछले दिनों ही मीडिया से बात करते हुए इस बात की घोषणा नागपुर डिविजन के DRM नवनियुक्त विनायक गर्ग ने की। उन्होंने बताया कि दो नए रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का प्रस्ताव सेंट्रल रेलवे के नागपुर बोर्ड ने रेलवे बोर्ड के पास जमा किया है। संभावना जतायी जा रही है कि इन दोनों रूट्स पर ही जल्द ही सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस इस समय देश की सबसे लग्जरी सेमी हाई स्पीड ट्रेनों में से एक है, जो देशभर में कई रूट्स पर संचालित होती है।

nagpur-pune-vande-bharat-express

नागपुर से वर्तमान में वंदे भारत एक्सप्रेस कई रूट्स पर चलती है जिनमें शामिल है -

  • नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नागपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नागपुर-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस

इन तीनों के अलावा नागपुर से जिन दो रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में जमा किया गया है, उनमें शामिल हैं -

  • नागपुर-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
  • नागपुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस

ETV भारत की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नागपुर से मुंबई और नागपुर से पुणे दोनों रूट्स पर बड़ी संख्या में यात्री आवाजाही करते हैं। इन दोनों रूट्स पर ट्रेनों की संख्या काफी कम है। इसलिए लगभग 3 महीने पहले ही वेटिंग लिस्ट बनना शुरू हो जाता है।

कई बार ट्रेन में टिकट नहीं मिलने की वजह से यात्रियों को दूसरे विकल्पों जैसे किराए पर ली गयी निजी वाहन या बस आदि के बारे में सोच-विचार करना पड़ता है। ऐसे में अगर नागपुर-पुणे या नागपुर-मुंबई रूट पर नयी तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होती है तो उम्मीद की जा रही है कि यात्रियों को इससे काफी ज्यादा सुविधा होगी।

बताया जाता है कि नागपुर डिविजन की तरफ से सेंट्रल रेलवे के पास इन दोनों रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने का जो प्रस्ताव दिया गया है, उसके मुताबिक 10 से 15 घंटे में यह ट्रेन गंतव्य पर पहुंचा देगी। आमतौर पर नागपुर से मुंबई के बीच किसी भी मेल ट्रेन को लगभग 16 घंटे का समय लग जाता है, जबकि सुपरफास्ट ट्रेन 12 से 13 घंटे और दुरंतो 11 से 12 घंटे में पहुंचाती हैं।

अगर इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होगी तो संभावना जतायी जा रही है कि नागपुर से मुंबई पहुंचने में इस ट्रेन को लगभग 10 घंटे का समय लग जाएगा। वहीं नागपुर से पुणे के बीच की दूरी को तय करने में वंदे भारत एक्सप्रेस को लगभग 3 घंटे का समय लग जाएगा।

वर्तमान समय में नागपुर-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस और गरीब रथ नागपुर से सप्ताह में 3 दिन खुलती है, जबकि हमसफर एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन। इसके अलावा आजाद हिंद एक्सप्रेस और हाटिया-पुणे सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इन दोनों शहरों के बीच चलती है। नागपुर से मुंबई के बीच मात्र 2 ट्रेनें चलती हैं, 1. विदर्भ एक्सप्रेस जो गोंडिया से मुंबई के रूट पर चलती है। और 2. सेवाग्राम एक्सप्रेस जो नागपुर से पुणे की रूट पर ही चलती है।

आम दिनों में ही इन सभी ट्रेनों में टिकट प्राप्त करने के लिए यात्रियों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने पर परिस्थिति और भी ज्यादा खराब हो जाती है। ऐसे में वंदे भारत जैसी सेमी हाई स्पीड ट्रेन, जो 10 से 15 घंटे में नागपुर से मुंबई का सफर तय करेगी, इसके शुरू होने से यात्रियों को सुविधा जरूर मिलेगी।

More News

    Read more about: pune nagpur vande bharat express
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+