Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नागपुर-उमरेड फोर लेन सड़क के नवीनीकरण का काम पूरा, अब दोनों शहरों के बीच आवागमन हुआ आसान

नागपुर-उमरेड फोर लेन सड़क के नवीनीकरण का काम पूरा, अब दोनों शहरों के बीच आवागमन हुआ आसान

नागपुर-उमरेड फोर लेन सड़क बन जाने से अब दोनों शहरों के बीच आवागमन काफी आसान हो गया है। इस परियोजना से करीब 2000 युवाओं को रोजगार भी मिलेंगे।

इन दिनों पूरे देश में सड़कों के निर्माण व नवीनीकरण पर काफी जोर दिया जा रहा है। ऐसे में अभी हाल ही में 12 नवम्बर को नितीन गडकरी ने नागपुर-उमरेड फोर लेन सड़क का उद्घाटन किया। बताया जा रहा है कि यह फोर लेन रोड करीब 41 किमी. लम्बी है, जिसे बनाने में करीब 782 करोड़ रुपये की लागत आई है।

नागपुर और उमरेड के बीच बनी इस फोर लेन हाईवे से अब इन दोनों शहरों के बीच की दूरी भी काफी कम हो गई है और अब इन दोनों के बीच सफर करना भी काफी आसान हो गया है। इससे काफी कम समय में अब इन दोनों शहरों के बीच का रास्ता तय किया जा सकेगा। इस हाईवे को ग्रीन रोड बनाने के लिए एनएचएआई की ओर से 3 मीटर तक पेड़ लगाया जाएगा।

Nagpur Umred Highway

पर्यटन के लिए 200 करोड़ का प्रस्ताव

इस हाईवे के उद्घाटन के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि इस सड़क परियोजना के बन जाने से करीब 2000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसी क्रम में सिंचाई विभाग की ओर से नागपुर-उमरेड मार्ग पर अंभोरा के परियोजना स्थल पर पर्यटन स्थल के विकास के लिए राज्य सरकार को 200 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इससे राज्य सरकार के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Nagpur Umred Highway

कोयले और कृषि वस्तुओं के परिवहन में मिलेगी सुविधाएं

इस रास्ते के बन जाने से नागपुर के साथ-साथ उमरेड भिवापुर, आर्मरी जैसी जगहों की भी आपस में कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही इस मार्ग के बन जाने से कोयले और कृषि वस्तुओं के परिवहन में सुविधाएं मिलेगी और इससे यहां उद्योग के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे महाराष्ट्र सरकार को आर्थिक रूप से भी काफी मदद मिलेगी।

Nagpur Umred Highway

पानी के लिए झीलों के गहरीकरण पर भी काम

नागपुर जिले में भी झीलों के गहरीकरण का काम किया जा रहा है। ऐसे में नागपुर के 6 झीलों पर काम किया गया है, जिससे आसपास के किसानों को 1 लाख 672 घन मीटर पानी उपलब्ध हो सका है। उमरेड शहर के बाद अब उमरेड-भिवापुर रोड को भी फोर लेन करने का काम किया जाएगा, इसके लिए केंद्रीय सड़क कोष से 20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: हाईवे highway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+