Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ, कानपुर और मेरठ में चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानिए क्या बताया रेल मंत्री ने

लखनऊ, कानपुर और मेरठ में चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानिए क्या बताया रेल मंत्री ने

जल्द ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के बीच शुरू होने वाली है नमो भारत ट्रेन। मीडिया रिपोर्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के हवाले से कुछ ऐसा ही दावा किया गया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के कई शहरों के बीच नमो भारत ट्रेनों को चलाने के संबंध में सारी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं।

बता दें, वर्तमान में नमो भारत ट्रेनों का संचालन दिल्ली-मेरठ रूट पर किया जा रहा है। नमो भारत ट्रेन क्षेत्रिय रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के अंतर्गत आते हैं, जिसका उद्देश्य ट्रेनों को तेज गति से चलाना और यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ कम समय में अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचाना है।

namo bharat rapid train

इस बाबत Times of India की मीडिया रिपोर्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के हवाले से बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, मेरठ और सहारनपुर के बीच नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। जानकारों का मानना है कि लखनऊ से कानपुर के बीच हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच आने-जाने में लगने वाले समय में काफी ज्यादा कमी आएगी।

वर्तमान में इन दोनों शहरों के बीच आने-जाने में करीब डेढ़ से 2 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन नमो भारत ट्रेनों के शुरू होने के बाद इन दोनों शहरों के बीच आने-जाने में लगने वाला समय काफी कम हो जाएगा। यह ट्रेन खास तौर पर काम के सिलसिले में इन दोनों शहरों के बीच रोज आवाजाही करने वाले लोगों के लिए सुविधाजनक होगी।

namo bharat train lucknow kanpur

गौरतलब है कि नमो भारत ट्रेनें अधिकतम 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ने की क्षमता वाली होती हैं, जिनका संचालन 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से किया जाता है। भारत में ही इन ट्रेनों का उत्पादन किया जाता है। प्रत्येक ट्रेन में 407 यात्रियों के बैठने के लिए और लगभग 1061 यात्रियों के खड़े होने का स्थान होता है। ट्रेन में ऑटोमेटिक डोर और बायो-वैक्यूम टॉयलेट सिस्टम लगा होता है, जिसके साथ ही एयरोडायनैमिक डिजाइन और स्टेनलेस स्टील बॉडी यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

More News

    Read more about: lucknow kanpur train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+