Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या होगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम? केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने दिये संकेत

क्या होगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम? केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री ने दिये संकेत

देश में दो बड़े एयरपोर्ट के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसमें से नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और दूसरा है नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट। पिछले दिनों नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने की संभावित तारीख की घोषणा की गयी थी। 17 अप्रैल 2025 से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमानों का संचालन शुरू होगा।

वहीं केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कुछ महीने पहले ही घोषणा कर दी थी कि मार्च 2025 में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम क्या होगा? इस बारे में भी नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मोहोल ने संकेत दे दिये हैं।

navi mumbai airport name

क्या होगा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम?

हाल ही में राज्य मंत्री मोहोल ने बताया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम स्व. डीबी पाटिल यानी दीनकर बालु पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि डीबी पाटिल पूर्व सांसद भी रह चुके हैं और वह समाजसेवी भी रह चुके हैं। इस बात की घोषणा दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजारुपु राम मोहन नायडु के साथ शीर्ष परियोजना प्रभावित नेताओं (PAP) की बैठक के बाद की गयी।

कौन थे डीबी पाटिल?

डीबी पाटिल उन चुनिंदा प्रदर्शनकारियों में से एक हैं, जिन्होंने किसानों और जमीन के मालिकों के पक्ष में तब विरोध-प्रदर्शन किया था जब 1970-80 के दशक में एक योजनाबद्ध शहर के तौर पर नवी मुंबई को बसाया जा रहा था। पिछले लंबे समय से PAP के शीर्ष नेता और अग्री-कोली समुदाय के सदस्य लगातार नवी मुंबई एयरपोर्ट का नामकरण डीबी पाटिल के नाम पर रखने की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।

navi mumbai airport opening date

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने शिव सेना के संस्थापक व पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे के नाम पर नवी मुंबई एयरपोर्ट का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा था।

लेकिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने सोमवार को आश्वस्त किया कि नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट ही होगा। अपने बयान में मुरलीधर मोहोल ने कहा कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोकनेता डीबी पाटिल नवी मुंबई एयरपोर्ट बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें महाराष्ट्र सरकार ने नवी मुंबई एयरपोर्ट के नामकरण से जुड़ी साल 2022 में पारित प्रस्ताव के बारे में बात की गयी जल्द ही मंत्रिमंडल इस बारे में कोई फैसला लेगी ताकि डीबी पाटिल के आंदोलन और उनके प्रति लोगों के दिलों में मौजूद आदरभाव को उचित सम्मान दिया जा सकें।

More News

    Read more about: mumbai airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+