Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पीएम मोदी करेंगे नवी मुंबई में करोड़ों की लागत से बनी इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन, कब और कितनी है लागत?

पीएम मोदी करेंगे नवी मुंबई में करोड़ों की लागत से बनी इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन, कब और कितनी है लागत?

नवी मुंबई के खारघर में पिछले 12 सालों से बन रहा इस्कॉन मंदिर आखिरकार बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है, जिसका उद्घाटन अगले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित इस भव्य मंदिर का नाम श्री श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर रखा गया है। इस मंदिर के बारे में मीडिया से बात करते हुए मंदिर के ट्रस्टी सुरदास प्रभु ने उम्मीद जताते हुए कहा कि यह नवी मुंबई क्षेत्र में अध्यात्म का नया केंद्र बनकर उभरेगा।

यहां लोग न सिर्फ भक्ति और भगवान की शरण में आएंगे बल्कि अपने अशांत मन को शांति प्रदान करने के लिए भी इस मंदिर का सहारा लेंगे। प्रभु ने बताया कि अगले सप्ताह पीएम मोदी इस मंदिर का उद्घाटन करने के साथ-साथ सांस्कृतिक सेंटर और वैदिक म्यूजियम का शिलान्यास भी करेंगे।

बता दें, इससे पहले 12 अक्तूबर 2024 को नवी मुंबई के इस मंदिर का दौरा पीएम मोदी कर चुके हैं।

कब होगा उद्घाटन?

इस्कॉन मंदिर, नवी मुंबई का उद्घाटन अगले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाला है। इस मंदिर का उद्घाटन समारोह 9 जनवरी से ही शुरू हो चुका है जो 15 जनवरी तक चलेगा। 1 सप्ताह तक चलने वाले इस उद्घाटन समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी आगे दी जा रही है -
9 और 10 जनवरी - भगवान जगन्नाथ को समर्पित नृत्य कार्यक्रम।
11 जनवरी - पद्मश्री अनुप जलोटा का भजन।
12 जनवरी - गायिका गीता रबारी की लोकगीत प्रस्तुति।
13 जनवरी - अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनी का अध्यात्मिक नृत्य कार्यक्रम।
14 जनवरी - पद्मश्री अनुराधा पौडवाल की भजन प्रस्तुति, प्राण प्रतिष्ठा समारोह।
15 जनवरी - पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे इस्कॉन मंदिर का महा लोकार्पण, द ग्लोरी ऑफ महाराष्ट्र परियोजना का शिलान्यास।

कितनी है लागत?

नवी मुंबई के खारघर में सेक्टर 23 में लगभग 9 एकड़ के क्षेत्र में मौजूद है इस्कॉन मंदिर। इस मंदिर का निर्माण ग्लोरी ऑफ महाराष्ट्र परियोजना के तहत ही किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लगभग ₹170 करोड़ की लागत से किया गया है। करीब 7 मंजिला इस मंदिर को पूरी तरह से बनने में 12 सालों का वक्त लग गया है।

क्या-क्या है मंदिर परिसर में?

इस्कॉन मंदिर, नवी मुंबई में 12 सालों में बनकर तैयार हुए इस मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित मंदिर के अलावा और भी कई चीजें बनायी गयी हैं। पूरे मंदिर को भगवान श्रीकृष्ण की कई लीलाओं के 3D तस्वीरों से सजाया गया है जिन्हें संगमरमर के कैनवास पर उकेरा गया है। इनमें कालिया नाग दमन से लेकर द्रौपदी चीर हरण तक शामिल हैं। मंदिर में और क्या-क्या संरचनाएं हैं, उनके बारे में विस्तार से आगे जानकारी दी जा रही है -

  • दशावतार मंदिर
  • मंदिर के सामने विशाल बागिचा, जिसमें फव्वारे और बहुत ही सुन्दर लाइटिंग की गयी है।
  • मुख्य मंदिर और उसकी छतों पर की गयी कलाकृतियों को सफेद, सुनहरे और गुलाबी रंगों से सजाया गया है।
  • अंतर्राष्ट्रीय गेस्ट हाउस
  • नौका उत्सव के लिए विशाल तालाब
  • वैदिक शिक्षा कॉलेज की लाइब्रेरी
  • विशालाकार प्रसादम हॉल
  • आयुर्वेदिक हिलिंग सेंटर, जहां आयुर्वेद, योगाभ्यास और मंत्राभ्यास आदि करवाया जाएगा।
  • शुद्ध शाकाहारी रेस्तरां, जहां भगवान श्रीकृष्ण के पसंदीदा व्यंजन परोसे जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार 1 सप्ताह तक चलने वाले उद्घाटन समारोह के दौरान भक्तों में महा प्रसादम का वितरण हर दिन किया जाएगा। मंदिर के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल होंगे।

More News

    Read more about: mumbai navi mumbai temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+