Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवी मुंबई का NH-3 बढ़ाएगा मुंबई से संपर्क, कैसे जुड़ेगा मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से?

नवी मुंबई का NH-3 बढ़ाएगा मुंबई से संपर्क, कैसे जुड़ेगा मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से?

हाल ही में महाराष्ट्र के कल्याण लोकसभा केंद्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने नवी मुंबई एनएच-3 वाया कल्याण-बदलापुर एक्सेस-कंट्रोल्ड रूट (ACR) के रूट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह नेशनल हाईवे मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन (MMR) से संपर्क बढ़ाने में काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाला है।

इस नेशनल हाईवे की वजह से कई प्रमुख शहरों का संपर्क महानगर मुंबई से बढ़ेगा ही साथ में, मुंबई के आसपास मौजूद कई उपनगरीय शहर भी एक-दूसरे के और करीब आ जाएंगे।

expressway

Times Now की एक रिपोर्ट के अनुसार ACR बदलापुर में मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से शुरू होगा जो पालेगांव तक विस्तृत रहेगा।

जिन शहरों का आपसी संपर्क नवी मुंबई एनएच-3 की वजह से बढ़ जाएगा वो हैं :

  • मुंबई
  • नवी मुंबई
  • ठाणे
  • डोम्बीवली
  • कल्याण
  • उल्हासनगर
  • अंबरनाथ
  • बदलापुर

क्या होगा एनएच-3 का रूट?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार MMRDA मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें MMRDA के कमिश्नर संजय मुखर्जी भी मौजूद थे। बताया जाता है कि इस बैठक में डॉ. शिंदे ने रास्ते के विकास में तेजी लाने की जरूरतों पर जोर दिया। इस दौरान इंजीनियरों ने मार्गरेखा के कई विकल्प दिये।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जिस मार्गरेखा को स्वीकृत किया गया उसमें बदलापुर को तुर्भे-तलोजा-उसात्ने और खारघर-तुर्भे मार्गों के माध्यम से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण लिंक भी शामिल है।

navi mumbai nh 3

दावा किया जाता है कि नवी मुंबई एनएच-3 ACR बेहद सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया मार्ग है, जिसे बेहतर संपर्क के लिए बनाया गया है। इसकी शुरुआत बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेसवे से होती है। आवाजाही को सुव्यवस्थित रखने के लिए इसमें दो महत्वपूर्ण इंटरचेंज बनाने की भी योजना है।

पहला इंटरचेंज अंबरनाथ में पालेगांव के पास बनेगा जो स्थानीय इलाकों को इस एनएच से जोड़ेगा। दूसरा इंटरचेंज कल्याण (पूर्व) में हेदुताने के पास बनेगा। इस इंटरचेंज को एक गेम-चेंजर करार दिया जा रहा है। बताया जाता है कि यह इंटरचेंज लोगों को मेट्रो लाइन 12, कल्याण रिंग रोड और कल्याण-शिलफाटा रोड से जोड़ेगा।

navi mumbai nh 3 route

इस परियोजना की विशेषताएं :

  • एक्सप्रेसवे से संपर्क : ACR की शुरुआत ही बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली हाईवे से होती है।
  • इंटरचेंज : इस रूट पर पहला इंटरचेंज अंबरनाथ के पास पालेगांव में होगा और दूसरा इंटरचेंज, जो काफी महत्वपूर्ण है कल्याण (पूर्व) हेदुताने में होगा जो लोगों को मेट्रा लाइन 12, कल्याण रिंग रोड और कल्याण-शिलफाटा रोड से जोड़ेगा।
  • एकीकरण : शिराडो में ACR नवनिर्मित मल्टी-मॉडल कॉरिडोर से जुड़ेगा जो सीधा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और कोस्टल रोड से लिंक होगा। इस वजह से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच को काफी आसान बना देगा। यह मुंबई-पनवेल एक्सप्रेसवे और खारघर-तुर्भे लिंक रोड से भी जुड़ जाएगा।

More News

    Read more about: mumbai navi mumbai travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+