Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में मची है नवरात्रि की धुम : ये हैं गरबा नाइट्स के बेस्ट लोकेशंस

मुंबई में मची है नवरात्रि की धुम : ये हैं गरबा नाइट्स के बेस्ट लोकेशंस

मुंबई अपनी गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। कहा भी जाता है कि मुंबई कभी सोती नहीं है। तो फिर जब बात नवरात्रि और गरबा नाइट्स की हो तो मायानगरी मुंबई कैसे पीछे रह सकती है। नवरात्रि के 9 दिन जिस तरह से भक्त माता रानी की पूजा में डूबे रहते हैं, उसी तरह एक समुह के लोग इस उत्सव को नाच-गाकर मनाना पसंद करते हैं।

garba nights mumbai

अगर आप भी मुंबई में गरबा-डांडिया खेलने की बेस्ट लोकेशन की तलाश कर रहे/रही हैं, तो हम आपको कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं।

1. फाल्गुनी पाठक की नवरात्रि उत्सव

नवरात्रि या गरबा नाइट्स की बात चलते ही सबसे पहला नाम फाल्गुनी पाठक का ही हमारे मन में आता है। डांडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक खुद डांडिया उत्सव में शामिल हो रही हैं। वह बोरिवली वेस्ट में आयोजित होने वाली गरबा नाइट्स है। इसका आयोजन प्रमोद महाजन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बोरिवली (वेस्ट) में किया जा रहा है। 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2023 तक यहां गरबा नाइट्स आयोजित होगी।

समय : शाम 7 से रात 12.30 बजे तक।

एंट्री शुल्क : ₹499 से शुरू/प्रति रात।

2. द ग्रेट इंडिया डांडिया फेस्टिवल

यह मुंबई में नवरात्रि के दिनों में आयोजित होने वाला मोस्ट अवेटेड इवेंट है। 5 दिनों के इस इवेंट में खाना-पीना, म्यूजिक और डांस हर चीज की व्यवस्था होती है। इसका आयोजन जिओ वर्ल्ड गार्डन, बांद्रा (ईस्ट) में किया जाता है। 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक यह आयोजित होगा।

समय : शाम 7 से रात 10 बजे तक।

एंट्री शुल्क : ₹699 से शुरू।

garba nights

3. रंगीलो रे, गोरेगांव ईस्ट

मुंबई में नवरात्रि के दिनों में आयोजित होने वाली एक और प्रमुख इवेंट 'रंगीलो रे' होता है। यहां एक बार में कम से कम 16,000 लोगों की व्यवस्था रहती है। इसका आयोजन NESCO, गोरेगांव (ईस्ट) में किया जाता है। 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 तक इसका आयोजन किया जाएगा।

समय : शाम 7 से रात 12.30 बजे तक।

एंट्री शुल्क : ₹499 प्रति रात।

4. रंगरात्रि नाइट्स विद किंजल दवे

यह मुंबई में आयोजित होने वाली सितारों से सजी गरबा नाइट्स होने वाली है, जिसमें सिंगर किंजल दवे मौजूद होती हैं। इसका आयोजन बोरिवली वेस्ट के कच्ची सर्वोदय ट्रस्ट ग्राउंड में किया जाता है। 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक यहां गरबा नाइट्स का आयोजन होगा।

समय : शाम 7 से रात 11.30 बजे तक।

एंट्री शुल्क : ₹499।

5. रासलीला नवरात्रि

यह साउथ मुंबई में आयोजित होने वाला नवरात्रि सेलिब्रेशन है। इस नवरात्रि सेलिब्रेशन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के पहुंचने की भी संभावना है। रासलीला नवरात्रि का आयोजन 157, आर्थर बंडर रोड, अपोलो बंडर, कोलाबा में किया जा रहा है।

समय : शाम 7 बजे से।

एंट्री शुल्क : ₹499।

More News

    Read more about: mumbai navratri
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+