Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी भी हैं बाबा बर्फानी के दीवाने

सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी भी हैं बाबा बर्फानी के दीवाने

अमरनाथ यात्रा पर अब तक लगभग 1.4 लाख यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किये हैं। इनमें विदेशों से आने वाले नागरिक भी शामिल हैं। इससे साबित होता है कि बाबा अमरनाथ के दीवाने सिर्फ आप या हम ही नहीं बल्कि दूर-दराज के देशों में रहने वाले नागरिक भी हैं।

amarnath baba

हर रोज हजारों की संख्या में अमरनाथ गुफा में भगवान शिव के बर्फानी स्वरूप के दर्शन करने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। यात्री पहलगाम और बलटाल दोनों रास्तों से होकर ही आगे बढ़ रहे हैं। अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हुई है। आंकड़ों के मुताबिक 13 जुलाई 2023 तक पवित्र अमरनाथ गुफा में बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए अब तक करीब 1,46,508 यात्री पहुंच चुके हैं। इनमें से 13 जुलाई को 9,155 भक्तों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किये। बाबा अमरनाथ के दर्शन करने वालों में 6995 पुरुष, 1918 महिलाएं, 122 बच्चे और 120 साधु शामिल थे।

amarnath yatra

अमरनाथ गुफा में भगवान शिव के बर्फानी स्वरूप का दर्शन करने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया से भी दो नागरिक पहुंचे। दोनों अमेरिकी नागरिकों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा पर आकर उनकी 40 साल पुरानी इच्छा पूरी हो गयी। उन्होंने बताया कि वे स्वामी विवेकानंद के भाषणों और उनके अध्यात्म से काफी ज्यादा प्रभावित थे। बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद दोनों अमेरिकी नागरिकों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए इसे उनका सपना पूरा होने जैसा करार दिया। दोनों में एक अमेरिकी नागरिकों ने कहा, "इन पहाड़ों में एक अलग तरह ही अध्यात्मिक शांति मिलती है। हमें उम्मीद है कि इसी तरह की शांति हर तरफ फैली रहे।"

amarnath yatra

बता दें, कुछ दिनों पहले ही नेपाल से 33 यात्रियों का जत्था भी अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए पहुंचा था। अमरनाथ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से राज्य प्रशासन लगातार उनके लिए सुविधाएं उपलब्ध करवा रही हैं। इस कार्य में सरकार के लगभग 30 दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

More News

    Read more about: amarnath yatra kashmir
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+