Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ओडिशा को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, महज साढ़े 6 घंटे में पहुंचाएगी कोलकाता से पुरी

ओडिशा को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, महज साढ़े 6 घंटे में पहुंचाएगी कोलकाता से पुरी

कोलकाता से पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब भक्त हावड़ा से महज साढ़े 6 घंटे में भगवान जगन्नाथ के धाम पुरी पहुंच सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल से दूसरे और ओडिशा से पहले सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Vande Bharat Express

चलिए हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में विस्तार से जानते हैं :

हावड़ा से पुरी तक जाने में जहां पहले यात्रियों को 8 से 9 घंटों का समय लगता था, अब भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्री वहीं दूरी महज साढ़े 6 घंटों में पूरी कर लेंगे। हावड़ा से पुरी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे खुलेगी जो पुरी दोपहर 12.35 बजे पुरी पहुंचेगी।

vande bharat

18 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का नियमित परिचालन 20 मई से शुरू होगा। 16 कोच की इस ट्रेन का ठहराव खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, जाजपुर केओंझार रोड, कटक, भुवनेश्वर और खुर्दा रोड पर होगा। हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी के बाद पश्चिम बंगाल को यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस मिली है जबकि ओडिशा को यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मिली है।

vande bharat

हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार का किराया 1,265 रुपये होगा जबकि एग्जीक्यूटिव चेयरकार का किराया 2,130 रुपये होगा। वापसी में, पुरी से यह ट्रेन दोपहर 1.50 बजे खुलेगी जो रात 8.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। बताया जाता है कि हावड़ा से पुरी के बीच यह ट्रेन अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। वीकेंड डेस्टिनेशन के तौर पर बंगाल से पुरी जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस ट्रेन के शुरू होने से कोलकाता से पुरी जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होने वाली है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+