Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गूगल मैप पर सर्च करने पर तिरंगा के साथ दिख रहा है 'भारत', बदल गया देश का नाम

गूगल मैप पर सर्च करने पर तिरंगा के साथ दिख रहा है 'भारत', बदल गया देश का नाम

हाल ही में केंद्र सरकार ने देश का नाम India से बदलकर भारत करने का संकेत दिया था। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में सियासत भी काफी तेज हो गयी थी। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया था। हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर देश का नाम बदलने की कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन ऐसा लगता है कि गूगल ने 'भारत' नाम को अपना लिया है।

india google

जी हां, गूगल मैप पर भारत का नाम ना सिर्फ दिखाई दे रहा है बल्कि इसके साथ तिरंगा झंडा भी दिखाई दे रहा है।

खास बात यह है कि गूगल मैप पर आप हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में अगर 'Bharat' या 'भारत' सर्च करते हैं तो सर्च रिजल्ट में बोल्ड अक्षरों में भारत मैप के साथ ही तिरंगा झंडा भी दिखाई दे रहा है। यहीं अगर आप हिंदी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में अगर 'India' या 'इंडिया' सर्च करते हैं तो सर्च रिजल्ट में बोल्ड अक्षरों में देश के मैप के साथ तिरंगा झंडा भी दिखाई दे रहा है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार भले ही देश का नाम बदलने में समय ले रही हो लेकिन गूगल मैप हमेशा की तरह फास्ट-फॉरर्वड बनते हुए India को बतौर भारत स्वीकार कर रही है।

दक्षिण एशिया का एक देश

google map

गूगल मैप पर आप जैसे ही भारत या India सर्च करते हैं, तो दोनों ही स्थिति में सर्च रिजल्ट बिल्कुल एक समान ही आ रहा है। दोनों ही नामों के साथ हमारे देश का तिरंगा और देश का मैप दिखाई दे रहा है। दोनों भाषाओं के सर्च रिजल्ट में एक और समानता है और वह है भारत/India की संक्षिप्त जानकारी। दोनों भाषाओं में ही सर्च करने पर देश के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी जा रही है। इसमें कहा जा है, "India एक दक्षिण एशियाई देश है। यह क्षेत्रफल में दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है। जून 2023 के मुताबिक इसकी जनसंख्या सर्वाधिक है और 1947 में अपनी स्वतंत्रता के समय से यह सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।"

सिर्फ मैप ही नहीं...

भारत या India के नाम में यह बदलाव या देश के नाम के सामने तिरंगा झंडा सिर्फ गूगल के मैप में ही नहीं बल्कि दूसरे प्लेटफार्म पर भी दिखाई दे रहे हैं। उदाहरण के तौर पर अगर आप ब्राउजर से सीधे भारत या India सर्च करते हैं, तब भी सर्च रिजल्ट एक जैसा ही है और हिंदी-अंग्रेजी दोनों नामों के सामने तिरंगा झंडा दिखाई दे रहा है। यूजर अगर गूगल न्यूज, गूगल ट्रांसलेट आदि ऐप्स पर भी जाकर सर्च करता है तो रिजल्ट बिल्कुल एक जैसा ही आ रहा है। इस बारे में अभी तक गूगल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है लेकिन संभावना है कि गूगल जल्द ही इस मामले में अपना कोई बयान जारी कर सकता है।

More News

    Read more about: india bharat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+