Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »आज से 'एक वाहन, एक FASTag' नियम लागू, नहीं किया ये काम तो गले पड़ेगी भारी मुसीबत

आज से 'एक वाहन, एक FASTag' नियम लागू, नहीं किया ये काम तो गले पड़ेगी भारी मुसीबत

आज यानी 1 अप्रैल से FASTag के नियमों में बदलाव आया है। आज से जहां एक नया नियम लागू हुआ तो वहीं अगर आपने पहले से यह काम नहीं किया तो आपके गले भारी मुसीबत पड़ने वाली है। सबसे पहले आपको नये नियम के बारे में बता देते हैं।

आज यानी 1 अप्रैल से 'एक वाहन, एक FASTag' नियम लागू किया गया है। उक्त नियम को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लागू किया है।

fastag

इसका मतलब हुआ कि अब एक से ज्यादा FASTag अगर किसी एक वाहन/गाड़ी के लिए रजिस्टर्ड हैं अथवा एक FASTag से अगर एक से ज्यादा वाहन/गाड़ी रजिस्टर्ड हैं, तो ऐसे वाहन चालक अब पुराने वाले FASTag का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसका सीधे-सरल शब्दों में अर्थ बताते हैं।

अगर आपने अपने वाहन के साथ दो FASTag को अटैच किया है, तो जो FASTag बाद में अटैच हुआ है, 1 अप्रैल से सिर्फ वहीं FASTag काम करेगा, पहले वाला नहीं। ठीक उसी तरह, अगर आपने एक से अधिक वाहनों के साथ अपना FASTag अटैच किया है तो सबसे आखिर में जिस वाहन के साथ FASTag को अटैच किया गया था, सिर्फ उसी वाहन के लिए FASTag काम करेगा।

fastag new rule

वहीं दूसरी तरफ FASTag को लेकर जो सबसे बड़ा बदलाव हुआ है, वह है KYC। NHAI ने FASTag केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अपना FASTag केवाईसी 31 मार्च 2024 तक अपडेट नहीं किया है, तो भी 1 अप्रैल से आप भारी मुश्किलों में फंस सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो NHAI ने किसी भी किस्म के फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ही FASTag केवाईसी को अनिवार्य किया है।

पहले केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी रखी गयी थी लेकिन बाद में आखिरी तारीख में बदलाव कर 1 महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था, जिसकी समयसीमा भी अब खत्म हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने अपना FASTag केवाईसी अपडेट नहीं किया है, संभव है आज यानी 1 अप्रैल से उनका FASTag काम न करें।

अगर आपका FASTag डिएक्टिवेट हो चुका है, तो अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आपके पास केवल नया FASTag बनवाने के अलावा और कोई उपाय नहीं बचेगा।

More News

    Read more about: travel india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+