Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना-भागलपुर-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव, सुल्तानगंज में जल भरने के लिए मिलेगा समय

पटना-भागलपुर-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव, सुल्तानगंज में जल भरने के लिए मिलेगा समय

पटना से बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में जल चढ़ाने के लिए जाना चाहते हैं? ज्यादा दिनों की छुट्टी नहीं है, इसलिए कम से कम समय में देवघर जाकर वापस पटना लौटना चाहते हैं पर समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा कैसे होगा? एक परेशानी यह भी है कि रास्ते में सुल्तानगंज से जल कैसे भरेंगे? बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की इस परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से ही भागलपुर के जिलाधिकारी ने पटना से देवघर वाया भागलपुर नयी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव दिया है।

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों की मानें तो इस ट्रेन का ठहराव कुछ ज्यादा समय के लिए सुल्तानगंज में देने का प्रस्ताव जिलाधिकारी ने दिया है।

patna-deoghar-bhagalpur vande bharat proposal

प्रभात खबर की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विक्रमशिला महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी ने कहा कि पटना से भागलपुर होते हुए देवघर तक के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय, मालदह डिवीजन और बिहार के पर्यटन विभाग को भेजा गया है।

क्या होगा रूट?

जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सुबह पटना से यह वंदे भारत एक्सप्रेस खुलेगी, जिसका सुल्तानगंज में करीब 30 मिनट का ठहराव होगा। यह ठहराव उन यात्रियों के लिए होगा, जो बाबाधाम जाकर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाना चाहते हैं। इन 30 मिनट के दौरान श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगा जल भरकर वापस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इसके बाद यह वंदे भारत एक्सप्रेस देवघर के लिए सुल्तानगंज से रवाना हो जाएगी।

3 घंटे बाद वापस लौटेगी ट्रेन

जो श्रद्धालु बाबाधाम में पूजा-पाठ कर उसी दिन पटना वापस लौटना चाहते हैं, उनकी सुविधा का ध्यान भी रखा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रस्ताव में कहा गया है कि वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस उसी दिन 3 घंटे बाद देवघर से खुलेगी। यानी सुबह के समय पटना से बाबाधाम रवाना होने वाले श्रद्धालु सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर रात तक बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाकर वापस पटना लौट सकेंगे।

जिलाधिकारी का कहना है कि इस वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा। अगर यह वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होती है तो भागलपुर से चलने वाली यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। इससे पहले हावड़ा-भागलपुर के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही है।

More News

    Read more about: vande bharat patna deoghar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+