Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »छठ पूजा के दिन पटना में कहां-कहां पार्क कर सकेंगे गाड़ियां? जानिए यहां पार्किंग स्पॉट की पूरी लिस्ट

छठ पूजा के दिन पटना में कहां-कहां पार्क कर सकेंगे गाड़ियां? जानिए यहां पार्किंग स्पॉट की पूरी लिस्ट

दिवाली का त्योहार बीतने के साथ ही बिहार की राजधानी पटना में छठ पर्व की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो चुकी है। इसे लोकआस्था का महापर्व भी कहा जाता है। बिहार के लगभग हर परिवार में छठ पूजा जरूर होती है। 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ 4 दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत हो जाएगी, जो 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगी।

छठ पूजा को लेकर पटना जिले में 550 छोटे-बड़े घाटों को तैयार किया जा रहा है। वहीं अकेले राजधानी पटना में ही 102 गंगा घाटों, 45 पार्कों और 63 तालाबों में छठ पूजा होने वाली है। गंगा नदी में प्रतिदिन 8-9 सेमी की रफ्तार से जलस्तर घट रहा है, इसलिए पानी में बैरिकेडिंग का काम भी शुरू किया जा चुका है।

patna chhath puja parking spot

वरिष्ठ अधिकारी रख रहे हैं तैयारियों पर नजर

पटना में छठ पूजा को लेकर घाटों को तैयार करने का काम बड़ी तेजी से और बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने दानापुर, पालीगंज और मसौढ़ी में घाटों का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को घाट के रास्तों को जाममुक्त रखने, पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

पटना में 10 बड़े गंगा घाटों पर अर्घ्य देंगे व्रती

बताया जाता है कि पटना के 10 बड़े गंगा घाटों पर छठ व्रतियों को अर्घ्य देने की सुविधा दी जाएगी। इस घाटों पर काफी संख्या में व्रती एक साथ सूर्य देव को अर्घ्य दे सकेंगे। जिन बड़े गंगा घाटों पर अर्घ्य की व्यवस्था की गयी है, वो हैं -

  • जेपी सेतु के पश्चिम के पाटी पुल घाट
  • पूर्व के गेट नंबर 92-93
  • गेट नंबर 83 घाट
  • गेट नंबर 88 घाट
  • कलेक्ट्रेट घाट
  • महेंद्रु घाट
  • पटना कॉलेज घाट
  • एनआईटी घाट
  • गायघाट
  • कंगनघाट
chhath puja 2024 parking patna

14 जगहों पर 10 हजार से ज्यादा गाड़ियां की जा सकेंगी पार्क

छठ पूजा के मौके पर गंगा घाटों पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आने वाले छठ व्रतियों की गाड़ियों की पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। आइए आपको घाटों के आधार पर पार्किंग स्पॉट और वहां खड़ी की जाने वाली गाड़ियों की संख्या के संबंध में पूरी जानकारी दे देते हैं -

  • गायघाट : यहां 575 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी। चेंजिंग रूम, शौचालय, पानी का नल, मेडिकल कैंप, शेड आदि की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
  • एनआईटी घाट : पटना कॉलेज और साइंस कॉलेज परिसर में 600 गाड़ियों को पार्क किया जा सकेगा। रिवर फ्रंट के सभी घाटों पर बेहतरीन व्यवस्थाएं की गयी हैं।
  • जेपी सेतु के पूरब : इस घाट के पास 3700 गाड़ियों को पार्क किया जा सकेगा। यहां तक पहुंचने के लिए अशोक राजपथ से गंगा पथ अंडरपास होकर दो-ढाई किमी की दूरी तय करनी होगी।
  • कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट : यहां 2000 से ज्यादा गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी। यहां तक आने के लिए एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट के रास्ते जेपी गंगा पथ अंडरपास होकर आना होगा।
  • जेपी सेतु के पश्चिम : इस जगह पर 2520 गाड़ियों को पार्क करने की व्यवस्था की गयी है। यह घाट अशोक राजपथ से लगभग डेढ़ किमी की दूरी पर मौजूद है।

कब है छठ पूजा?

दीवाली के त्योहारों के सीजन का आखिरी त्योहार है छठ पूजा। छठ पूजा 4 दिनों तक मनाया जाने का पर्व है। इस साल छठ पूजा की शुरुआत 5 नवंबर को होगी और 7 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ यह पर्व संपन्न हो जाएगा। 5 नवंबर को नहाय खाए, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य और 7 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व छठ और त्योहारों का सीजन भी खत्म हो जाएगा।

More News

    Read more about: chhath puja 2024 patna festivals
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+