Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना जंक्शन बनेगा एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ वर्ल्ड क्लास : होटल, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और भी बहुत कुछ

पटना जंक्शन बनेगा एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ वर्ल्ड क्लास : होटल, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल और भी बहुत कुछ

पटना स्टेशन का होने वाला है विकास और मिलेगी ऐसी सुविधाएं जो अब तक सिर्फ किसी एयरपोर्ट पर मिला करती थी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन को ठीक उसी तरह से विकसित किया जाएगा जैसा भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन को किया गया है। इस स्टेशन को भारतीय रेलवे की अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जाएगा, जिसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया है।

पूरी तरह से पुनर्विकसित होने के बाद पटना जंक्शन ठीक किसी एयरपोर्ट की तरह ही दिखाई देगा, जहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एक्सेस कंट्रोल सिस्टम को लागू किया जाएगा।

patna junction redevelopment

News 18 की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुनर्विकास के बाद पटना जंक्शन पर एक्सेस कंट्रोल सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसमें किसी भी व्यक्ति को बिना टिकट के न तो स्टेशन परिसर और न ही प्लेटफार्म पर प्रवेश करने की अनुमति होगी। बताया जाता है कि स्टेशन को कई चरणों में विकसित किया जाएगा, जिसके पहले चरण की लागत करीब ₹150 करोड़ होने वाली है और पहले चरण का काम भी शुरू हो चुका है।

मीडिया से बात करते हुए दानापुर एडीआरएम आधार राज ने बताया कि इस काम को वर्ष 2026 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पटना जंक्शन की पुरानी इमारत को तोड़कर मल्टीप्लेक्स नए भवन का निर्माण किया जाएगा। नए भवन में लग्जरी होटल, रेस्तरां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि की सुविधाएं मौजूद रहेंगी जिनका फायदा यात्री उठा सकेंगे। यानी अब पटना जंक्शन से होकर यात्रा करने वाले यात्री यात्रा के साथ-साथ शॉपिंग मॉल में घुमने का आनंद भी उठा सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि इस स्टेशन के पुनर्विकास का DPR तैयार कर लिया गया है कि इस साल जून तक पूर्व मध्य रेलवे को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद मंजूरी के लिए इसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के तुरंत बाद ही पुरानी इमारत को तोड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

बताया जाता है कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम शुरू होने के 24 महीनों (2 साल) के अंदर ही नए मल्टीप्लेक्स बिल्डिंग का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जल्द ही पटना जंक्शन का नया रेलवे स्टेशन शॉपिंग मॉल, स्मार्ट पार्किंग, रेस्तरां, ट्रेन स्टेटस डिस्प्ले बोर्ड, 4 स्टार होटल, कई बैंक के एटीएम सुविधाओं से लैस होने वाला है। बिना टिकट किसी भी यात्री को प्लेटफार्म तक जाने की अनुमति नहीं होगी। खाने-पीने के बेतरतीब तरीके से बने स्टॉल से स्टेशन परिसर को साफ कर दिया जाएगा।

More News

    Read more about: patna bihar railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+