Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब से शुरू हो रही है पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में यात्री सेवाएं? वॉकी-टॉकी के जरिए चलेगी मेट्रो, कैसे

कब से शुरू हो रही है पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में यात्री सेवाएं? वॉकी-टॉकी के जरिए चलेगी मेट्रो, कैसे

पटना में मेट्रो चलने का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में कब से शुरू होने वाली है मेट्रो सेवा? इसकी संभावित तारीख की घोषणा कर दी गयी है। इसके साथ ही पटना मेट्रो के संचालन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी भी सामने आयी है। राज्य सरकार और दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन (DMRC) की ओर से पटना में मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना के प्रायोरिटी कॉरिडोर में जो मेट्रो चलायी जाएगी उसका निर्माण टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा पुणे में किया जा रहा है।

patna metro starting date

कब से शुरू होगी पटना मेट्रो?

News18 की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पटना मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में 15 अगस्त 2025 से शुरू करने की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। बताया जाता है कि प्रायोरिटी कॉरिडोर 6 किमी लंबा होगा, जिसके लिए पटरी बिछाने और 5 मेट्रो स्टेशनों पर लिफ्ट व एस्केलेटर लगाने की जिम्मेदारी DMRC को दी गयी है।

बताया जाता है कि अगले साल 15 अगस्त से मेट्रो का संचालन करने के लिए बिहार मंत्रिमंडल की ओर से DMRC को ₹115 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गयी है। बताया जाता है कि मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य अगले साल मार्च तक पूरा कर लेने की संभावना है।

क्या होगा पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर?

पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर कंकड़बाग के मलाही पकड़ी से बैरिया के आईएसबीटी तक होगा। इस कॉरिडोर में 5 स्टेशन होंगे, जो सभी एलीवेटेड ही होंगे। प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5 स्टेशनों के नाम निम्न हैं -

  • मलाही पकड़ी
  • खेमनीचक
  • भूतनाथ
  • जीरो माईल
  • न्यू आईएसबीटी
patna metro priority corridor stations name

वॉकी-टॉकी से होगा मेट्रो का संचालन

पटना मेट्रो का संचालन वॉकी-टॉकी से किया जाएगा। सुनने में भले ही यह अटपटा लगता हो लेकिन यहीं सच है। हिंदुस्तार की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रायोरिटी कॉरिडोर के सभी 5 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन वॉकी-टॉकी के जरिए किया जाएगा। इस वजह से इस कॉरिडोर में मेट्रो की औसत रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा से कम रहने की सूचना मिली है।

बताया जाता है कि कॉरिडोर 2 में मेट्रो सेवाओं के शुरू होने के बाद ही सिग्नल के जरिए मेट्रो का संचालन किया जाएगा। मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक आवाजाही करने में मेट्रो को 20 से 30 मिनट का समय लगेगा। हालांकि प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्र की स्पीड क्या होगी, इसका निर्धारण ट्रायल के बाद ही किया जा सकेगा।

More News

    Read more about: patna metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+