Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगले साल कब से दौड़ेगी पटना मेट्रो - बिहार के उपमुख्यमंत्री ने बता दी तारीख, जानिए कहां से कहां तक?

अगले साल कब से दौड़ेगी पटना मेट्रो - बिहार के उपमुख्यमंत्री ने बता दी तारीख, जानिए कहां से कहां तक?

अगर आप पटना में रहते हैं या काम के सिलसिले में अक्सर आपको पटना आना-जाना पड़ता है और आप यातायात के सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं तो यह खबर आपको जरूर खुश करने वाली है। पटना में पिछले लंबे समय से इस बात की सुगबुगाहट चल रही थी कि अगले साल मेट्रो का संचालन प्रायोरिटी कॉरिडोर में शुरू हो जाएगा।

लेकिन अब इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गयी है। बिहार विधानसभा में दूसरा अनुपूरक बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा कर दी कि पटना मेट्रो का संचालन अगले साल 15 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा।

patna metro starting date

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹32,506 करोड़ के दूसरे अनुपूरक बजट को पेश करते हुए अपने वक्तव्य में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को पूरा करने के लिए भी इस बजट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस राशि का इस्तेमाल पर्यटन विभाग से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं जैसे कैमूर जिले में पर्यटन हब आदि के विकास के लिए की जाएंगी।

बता दें, पटना मेट्रो परियोजना के शुरुआती चरण में दो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें एक उत्तर-दक्षिण और दूसरा पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर होगा। इनमें से पटना मेट्रो का उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पटना जंक्शन से दानापुर तक और पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर पटना साहिब से एम्स परिसर तक जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि पटना में मेट्रो सेवाओं के शुरू होने के बाद ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा और लोगों को आवाजाही करने में काफी आसानी होगी।

patna metro opening date announced

15 अगस्त 2025 में मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के तहत 5 एलिवेटेड स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जाएगा। प्रायोरिटी कॉरिडोर की कुल लंबाई 6.63 किमी है। जिन स्टेशनों पर सबसे पहले मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी, वो हैं -

  1. पाट्लीपुत्र बस टर्मिनल
  2. जीरो माइल
  3. भूतनाथ
  4. खेमनीचक
  5. मलाही पकड़ी

More News

    Read more about: patna bihar metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+