Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जल्द शुरू होगी पटना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और दानापुर-बैंगलोर अमृत भारत एक्सप्रेस, Details

जल्द शुरू होगी पटना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस और दानापुर-बैंगलोर अमृत भारत एक्सप्रेस, Details

बिहारवासियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है, क्योंकि जल्द ही पटना से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस तो दानापुर से बैंगलोर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ट्रेनों के बारे में रेलवे बोर्ड जल्द ही सूचना जारी कर सकती है।

वर्तमान में पटना-नई दिल्ली के बीच राजधानी एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस जैसी हाई स्पीड ट्रेनें चलायी जाती हैं जो दिल्ली से पटना तक का सफर तय करने में लगभग 13-14 घंटों का समय लेती है। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू हो जाने से यह समय काफी हद तक घट जाएगा।

patna-new delhi vande bharat express

पटना-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना से फिलहाल 4 रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है - लखनऊ (गोमतीनगर), हावड़ा, रांची और न्यू जलपाईगुड़ी। लेकिन अब जल्द ही बिहार की राजधानी पटना से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पटना से नई दिल्ली के बीच की 130 किमी की दूरी को तय करने में यह ट्रेन करीब 9 घंटों का वक्त लेगी।

दावा किया जा रहा है कि दूसरी हाई स्पीड ट्रेनों के मुकाबले इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस 4 घंटे समय बचाएगी। 8 कोच वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस में 1 एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी और 7 एसी कोच होंगे। इस हिसाब से एग्जीक्यूटिव चेयरकार श्रेणी में 52 और एसी चेयरकार श्रेणी में 478 सीटें उपलब्ध होंगी। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ही रेलवे बोर्ड इस ट्रेन से संबंधित नोटिस जारी कर देगी और ट्रेन का परिचालन शुरू होने से 1 सप्ताह पहले ही रेलवे समय सारणी भी जारी कर देगी।

पटना से जिन 4 रूटों पर चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या ट्रेन का रूट किराया (न्यूनतम)
22233 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ₹1550
22345 पटना-लखनऊ (गोमतीनगर)-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ₹1400
20349 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ₹1050
22348 पटना-हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ₹1250
bangalore-danapur amritbharat express

बैंगलोर-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस

सिर्फ वंदे भारत ही नहीं बल्कि भारतीय रेलवे बिहार के दानापुर से बैंगलोर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना भी बना चुकी है। बताया जाता है कि बैंगलोर से दानापुर के बीच की दूरी को तय करने में किसी भी साधारण एक्सप्रेस ट्रेन को 40-43 घंटे का समय लगता है लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने के बाद यह समय आधा से भी ज्यादा घट जाएगा। दानापुर से बैंगलोर के बीच की दूरी को तय करने में महज 20-22 घंटे का समय ही लग सकता है।

बताया जाता है कि इस ट्रेन को अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस के तर्ज पर ही अमृत भारत एक्सप्रेस को आम लोगों की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है ताकि वे कम समय में आरामपूर्वक लंबी दूरी का सफर पूरा कर सकें। बता दें, वंदे भारत एक्सप्रेस की तरह ही अमृत भारत एक्सप्रेस में भी ट्रेन के सामने और पीछे की तरफ इंजन लगा हुआ है। इस वजह से ही यह ट्रेन दूसरे किसी भी ट्रेन के मुकाबले अधिक रफ्तार से पटरी पर दौड़ पाती है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+