Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना जंक्शन से एयरपोर्ट के बीच पूरी रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो, किया जा रहा है सर्वे

पटना जंक्शन से एयरपोर्ट के बीच पूरी रफ्तार से दौड़ेगी मेट्रो, किया जा रहा है सर्वे

अगर आप पटना के आसपास किसी शहर में रहते हैं और पटना एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद ट्रेन पकड़ कर आपको अपने शहर तक का सफर पूरा करना होता है। तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पटना के जयप्रकाश नारायरण अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पटना जंक्शन तक जाने के लिए या पटना जंक्शन से एयरपोर्ट तक जाने के लिए ऑटो, ई-रिक्शा या अधिक किराए पर गाड़ियां लेने के झंझट से आपको भविष्य में छुटकारा मिलने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार सरकार पटना जंक्शन से पटना एयरपोर्ट के बीच मेट्रो सेवा को शुरू करने के बारे में सोच-विचार कर रही है।

patna metro airport to junction

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के शहरी विकास मंत्रालय (UDHD) ने रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्वे लिमिटेड (Rites) को इस मेट्रो परियोजना की सलाहकार एजेंसी के तौर पर नियुक्त किया है। मीडिया से बात करते हुए इस बारे में राज्य के मंत्री नीतिन नबीन ने बताया का जल्द ही उक्त कंपनी पटना जंक्शन और एयरपोर्ट के बीच मेट्रो लाइन बनाने की व्यवहार्यता के संबंध में सर्वेक्षण करेगी।

उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य वर्तमान 28 किमी के मेट्रो लाइन, जिसमें दानापुर से खेमनीचक के बीच कॉरिडोर 1 और पटना स्टेशन से पाटलीपुत्र बस टर्मिनल के बीच कॉरिडोर 2 का निर्माण किया जा रहा है, को एयरपोर्ट से जोड़ना है।

नबीन का कहना है कि Rites को जिम्मेदारी सौंपी गयी है कि वह व्यवहार्यता रिपोर्ट के साथ-साथ विस्तृत परियोजना योजना (DPR) तैयार करने के लिए भी कहा गया है। पटना जंक्शन से एयरपोर्ट के बीच यह मेट्रो लाइन नेहरु पथ होकर जाएगी। पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन इंटरचेंज स्टेशन होगी, जो दोनों तरफ की मेट्रो लाइन को जोड़ने का काम करेगी।

बताया जाता है कि उक्त कंपनी पटना एयरपोर्ट से जंक्शन के बीच मेट्रो लाइन का DPR व अन्य रिपोर्ट बनाने में करीब 2 महीने का समय लेगी। DPR तैयार करने के लिए ₹5 करोड़ से कम राशि आवंटित की गयी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में पटना एयरपोर्ट से बिहटा एयरपोर्ट के बीच भी मेट्रो संपर्क तैयार की जाएगी।

गौरतलब है कि इस साल 15 अगस्त को पटना मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन शुरू करने का लक्ष्य बनाया गया है। यह 6.49 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन है, जो कॉरिडोर 2 (पटना जंक्शन से इंटर स्टेट बस टर्मिनल) पर मौजूद है। इस कॉरिडोर में कुल 5 स्टेशन होंगे -

  • मलाही पकड़ी
  • खेमनीचक (इंटरचेंज)
  • भुतनाथ
  • जीरो माइल
  • इंटर स्टेट बस टर्मिनल

More News

    Read more about: patna airport metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+