Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पटना में गांधी मैदान के चारों ओर की सड़क होगी वनवे, गेट नंबर 3 पर नहीं होगी पार्किंग

पटना में गांधी मैदान के चारों ओर की सड़क होगी वनवे, गेट नंबर 3 पर नहीं होगी पार्किंग

पटना की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार खराब बनी हुई है, खासतौर पर गांधी मैदान के आसपास के इलाकों में। इसे सुधारने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में फैसला लिया गया है कि पटना के गांधी मैदान के चारों तरफ की सड़क वनवे (One-way) होगी। यह फैसला पटना जिला प्रशासन की ओर से लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विशेष रूप से इस क्षेत्र में चल रहे मेट्रो के निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को जल्द से जल्द लागू करने की तैयारियां की जा रही है।

patna traffic

इस बारे में Times of India की एक मीडिया रिपोर्ट में पिछले दिनों एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसमें पटना के डिविजनल कमिश्नर मयंक वरवडे, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य मुद्दा गांधी मैदान के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की स्थिति में सुधार लाना और गांधी मैदान की पहचान को बनाए रखना है।

इस बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मयंक वरवडे ने बताया कि श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल के पास 4 पेड़ हैं, जो ट्रैफिक के बहाव के रास्ते में आ रहे हैं। इसलिए डिविजनल वन अधिकारी को पत्र भेजा जाएगा, जिसमें इन पेड़ों को दूसरी जगह पर हटाने का अनुरोध किया जाएगा।

बैठक में मैदान के पैदल पथ को अत्यधिक वाहनों की आवाजाही के कारण पहुंच रहे नुकसान से बचाने के विकल्पों के बारे में भी विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (सिपाही-दारोगा) के परीक्षार्थी प्रशिक्षण के लिए गांधी मैदान का उपयोग करते हैं, जिससे काफी धूल उड़ती है। अधिकारियों से इस समस्या का समाधान करने की हिदायत भी दी गयी है।

संभावना है कि अभ्यर्थियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था किसी और जगह पर की जाएगी। पैदल चलने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसलिए मैदान की चहारदिवारी से सटकर फुटपाथ बनाने का निर्देश दिया गया है।

गांधी मैदान के गेट नंबर 3 पर नहीं होगी पार्किंग

पटना में गांधी मैदान के गेट नंबर 3 पर वाहनों को खड़ा नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया जाता है कि यहां पर गाड़ियों को अवैध रूप से पार्क किया जाता था, जो अब नहीं होगा। राज्य परिवहन निगम की बसों को उनके निर्धारित बस स्टॉप पर ही खड़ा करने पर सहमति जतायी गयी है। इसके साथ ही जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर अस्थायी दुकानों की बढ़ती संख्या को भी नियंत्रित करने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यहां पर दुकानों की संख्या को कम किया जाएगा, ताकि जाम की परेशानी से निपटा जा सकें।

More News

    Read more about: patna traffic bihar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+