Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »PM ई-बस सेवा Scheme : 10 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों को दी जाएंगी 3,600 ई-बसें

PM ई-बस सेवा Scheme : 10 राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों को दी जाएंगी 3,600 ई-बसें

दिन-प्रतिदिन बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर की वजह से यातायात के कुछ ऐसे संसाधन ढूंढने की कोशिश की जा रही है, जो Eco-Friendly होने के साथ-साथ ईंधन की कम खपत भी करता है। ऐसी स्थिति में हाल ही में केंद्र सरकार ने देशभर में ई-बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। PM ई-बस सेवा स्कीम के तहत देश के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कुल मिलाकर करीब 3,600 ई-बस सेवा शुरू की जाएगी।

electric bus 3

सड़कों पर इन ई-बसों के उतरने से यात्रियों को सुविधा तो होगी ही, साथ में डीजल और पेट्रोल से चलने वाली बसों की संख्या में भी कमी आएगी जो वातावरण के लिए फायदेमंद साबित होगा।

10 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मिलेगी ई-बस

PM ई-बस सेवा स्कीम के तहत सबसे पहले जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को ई-बस दी जाएंगी उनमें महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और जम्मु-कश्मीर शामिल हैं। केंद्र सरकार ने इस स्कीम के तहत संबंधित इलेक्ट्रिक और नागरिक बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ 3,600 इलेक्ट्रिक बसों के अधिग्रहण, उनके वितरण, संचालन और बेहतर रखरखाव के लिए प्रस्तावों के लिए पहला RFP (Request For Proposals) भी जारी किया है।

e bus in kolkata

कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) ने एक टेंडर डॉक्यूमेंट भी जारी किया है जिसमें कहा गया है कि संचयी बसों की कुल संख्या में से एक बोली लगाने वाली इकाई को 2,520 बसें ही दी जा सकती हैं। 45 से अधिक समुदाय खरीदी गई ई-बसों का उपयोग करेंगी।

किस राज्य को कितनी ई-बसें मिलेंगी

राज्य बसों की संख्या
महाराष्ट्र 1,453
गुजरात 425
बिहार 400
ओडिशा 350
पंजाब 347
जम्मू-कश्मीर 200
हरियाणा 200
चंडिगढ़ 100
पुडुचेरी 75
मेघालय 50

किन शहरों में दौड़ेंगी कितनी ई-बसें

CESL द्वारा जारी टेंडर डॉक्यूमेंट के मुताबिक जिन शहरों की आबादी 20-40 लाख के बीच होगी, वहां 150 ई-बसें चलायी जाएंगी। जिन शहरों की आबादी 10-20 लाख के बीच होगी, वहां 100 ई-बसें, जिन शहरों की आबादी 50,000 या उससे कम होगी वहां 50 ई-बसें चलेंगी।

E bus 8

गौरतलब है कि अगस्त 2023 में केंद्रीय मंत्रीमंडल ने PM ई-बस सेवा स्कीम के लिए ₹57,613 करोड़ आवंटित किया था। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत 100 शहरों में 10,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना हैं।

बता दें, ई-बस या इलेक्ट्रिक बस उन बसों को कहा जाता है, जिन्हें चलाने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जाता है। इलेक्ट्रिक बसों में विकल्प मौजूद होता है कि वे बाहरी स्रोतों से बिजली प्राप्त कर सकें या भी इन्हें बोर्ड पर इकट्ठा करके रख सकें।

More News

    Read more about: jammu bihar maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+