Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लालकुआं, कासगंज और फर्रुखाबाद स्टेशन की बदलेगी काया, रविवार को पीएम करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

लालकुआं, कासगंज और फर्रुखाबाद स्टेशन की बदलेगी काया, रविवार को पीएम करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इज्जतनगर डिवीजन के लालकुआं, कासगंज और फर्रुखाबाद स्टेशनों का चुनाव किया गया है। 6 अगस्त 2023 की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से इन स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास करेंगे। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीआरएम रेखा यादव ने इस बात की जानकारी दी।

Train File Photo

मिली जानकारी के अनुसार इन स्टेशनों के कायाकल्प के लिए आनुमानिक 78 करोड़ रुपये का खर्च आने वाला है। प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 स्टेशनों का चुनाव किया गया है। इनमें से इज्जतनगर डिवीजन में 17 स्टेशन भी शामिल हैं जिनको विकसित किया जाएगा। बताया जाता है कि कई स्टेशनों पर विकास कार्य शुरू भी हो चुका है। लालकुआं, कासगंज और फर्रुखाबाद स्टेशनों के विकास में खर्च होने वाले आनुमानिक 78 करोड़ में से, कासगंज स्टेशन पर 33 करोड़, लालकुआं स्टेशन 24 करोड़ और फर्रुखाबाद स्टेशन पर 21 करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा।

Station File Photo

बताया जाता है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर पूर्व में दी जाने वाली सुविधाओं को और भी बेहतर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तीनों स्टेशनों पर स्थानीय विधायक, सांसद, स्वतंत्रता सेनानी व अन्य गण्यमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। रविवार, 6 अगस्त को यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होने वाला है। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम के साथ ही रेलवे द्वारा आयोजित रेल और देश विषय प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

लालकुआं, कासगंज और फर्रुखाबाद स्टेशनों जो विकास कार्य किए जाएंगे वो निम्न हैं :

कासगंज स्टेशन

  • सर्कुलेटिंग परिसर का विस्तार व सुधार
  • मार्ग का चौड़ीकरण
  • स्टेशन परिसर में बागवानी का विकास
  • स्टेशन परिसर में पार्किंग स्थल बनाया जाएगा
  • टिकट बुकिंग हॉल, यात्री प्रतिक्षालय, अल्पाहार कक्ष में आंतरिक सुधार
  • टॉयलेक ब्लॉक का निर्माण
  • स्टेशन के प्लेटफार्म के फर्श का सुधार
  • यात्री शेड के नीचे फर्श पर ग्रेनाइट लगाना
  • जन सुविधा केंद्र का प्रावधान
  • 12 मीटर चौड़े फूट ओवरब्रिज का निर्माण
  • दिव्यांगों व बुजूर्गों के लिए स्वचालित सीढियां व लिफ्ट
  • सौर ऊर्जा पैनल लगाना

फर्रुखाबाद स्टेशन

  • पार्किंग स्थल
  • सर्कुलेटिंग परिसर का विस्तार
  • बुकिंग हॉल, प्रतिक्षालय, विश्राम कक्ष, टॉयलेट का विकास
  • जनसुविधा केंद्र का निर्माण
  • प्लेटफार्म को ऊंचा बनाना
  • मोबाइल चार्जिंग, सौर ऊर्जा पैनल लगाना

लालकुआं स्टेशन

  • सर्कुलेटिंग परिसर का विस्तार
  • पार्किंग स्टैंड का विकास
  • एलईडी फिटिंग्स
  • अतिरिक्त खंभों की व्यवस्था
  • प्लेटफार्म्स पर कोच गाइडेंस सिस्टम

क्या है अमृत भारत योजना का उद्देश्य

  • स्टेशनों में लंबे प्लेटफार्म, 5G कनेक्टिविटी
  • स्टेशनों के विकास हेतु मास्टर प्लान
  • छोटे स्टेशनों का आधुनिकिकरण
  • स्टेशनों का नवीनीकरण कार्य 2 सालों के अंदर पूरा करना
  • यात्रियों के चलने के लिए पैदल मार्ग
  • बड़े होर्डिंग्स का निर्माण
  • सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र बनाना
  • प्रकाश की बेहतर व्यवस्था
  • वेटिंग रुम, टिकट हॉल का नवीनीकरण
  • स्टेशनों पर बागवानी को बढ़ावा देना
  • सौर ऊर्जा यंत्र लगाना
  • पार्सल हैंडलिंग, स्टोरेज सुविधाओं को बेहतर करना

More News

    Read more about: irctc railway india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+