Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में सुधरेगी 15 सड़कों की स्थिति, जड़ से दूर होगी ट्रैफिक की समस्या, जाने क्या है PMC का 'मिशन 15'!

पुणे में सुधरेगी 15 सड़कों की स्थिति, जड़ से दूर होगी ट्रैफिक की समस्या, जाने क्या है PMC का 'मिशन 15'!

पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) चलाएगी 'मिशन 15', जिससे जड़ से दूर हो जाएगी ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां। इस अभियान के तहत पुणे में 50 किमी की सड़क की स्थिति को सुधारा जाएगा, ताकि ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहने जैसी परेशानियों से पुणेकरों को राहत मिल सकें। बताया जाता है कि PMC का 'मिशन 15' मुख्य रूप से 9 सड़कों या कॉरिडोर पर केंद्रित होगा, जहां यातायात को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए विकास कार्य किए जाएंगे।

इस परियोजना का नेतृत्व यातायात प्लानर करने वाले हैं, जिनका लक्ष्य वर्तमान सड़कों को पुनर्विकसित करने के बजाए उन्हें अपग्रेड करना है।

pune traffic

इस बारे में Pune Pulse की रिपोर्ट में बताया गया कि अब तक की विभिन्न परियोजनाओं, उदाहरण के लिए ब्रेमेन चौक से परिहार चौक तक पुनर्विकास का काम काफी विस्तृत था लेकिन 'मिशन 15' में सड़कों पर अर्बन स्ट्रीट डिजाइन गाईडलाइन (USDG) के अंतर्गत होगा, जिसमें सिर्फ महत्वपूर्ण अपडेट ही किये जाएंगे।

बताया जाता है कि विभिन्न ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (DGPS) तकनीक का उपयोग कर परियोजना के अंतर्गत सड़कों का अच्छी तरह से प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें जंक्शन, बस जाने के लिए अलग लेन और मेट्रो स्टेशन आदि शामिल हैं। वर्तमान में इन स्थानों की स्थिति का सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसमें ट्रैफिक का घनत्व, सड़क की क्षमता, पैदल चलने और साइकिल से चलने वाले लोगों की गतिविधियों व पार्किंग आदि के बारे में जांच की जा रही है। इससे जो डाटा प्राप्त होगा, उससे ट्रैफिक का पैटर्न समझ में आएगा और उन जगहों के बारे में भी पता चलेगा कि कहां व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है।

बताया जाता है कि इस सर्वेक्षण से प्राप्त डाटा के आधार पर जो भी योजना बनायी जाएगी, उसमें वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखा जाएगा। अगर इन डिजाइनों के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत होती है तो उस बारे में भी विचार किया जाएगा।

जिन 9 सड़कों के बारे में 'मिशन 15' में सबसे पहले विचार किया जा रहा है, वह हैं -

  1. नगर रोड (8.7 किमी)
  2. सोलापुर रोड (6 किमी)
  3. मगरपट्टा रोड (6.8 किमी)
  4. नॉर्थ मेन रोड (5.5 किमी)
  5. सिंहगढ़ रोड (7 किमी)
  6. गणेशखिंद रोड (3.2 किमी)
  7. संगमवाडी रोड (2 किमी)
  8. बनेर रोड (7.5 किमी)
  9. कार्वे रोड (3.3 किमी)

किन-किन बातों का रखा जाएगा ध्यान

PMC की 'मिशन 15' के तहत जिन विकास कार्यों की ओर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा उनमें भूजल का रिचार्ज होगा, पैदल, साइकिल और दिव्यांगों के घूमने-फिरने की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना, साइडवॉक, क्रॉसवॉक, बाइक के लिए अलग लेन और पब्लिक प्लाजा का निर्माण शामिल हैं।

इस पहल में पार्किंग की कमी को दूर करने के बारे में न सिर्फ विचार किया जाएगा बल्कि उनका हल भी निकालने की कोशिश की जाएगी। इसके साथ ट्रैफिक जाम की परेशानी को कैसे कम किया जा सकें, इस बारे में गंभीरता के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि 'मिशन 15' के माध्यम से PMC सड़कों को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर, सुरक्षित और सुन्दर बनाने की कोशिश करेगी।

More News

Read more about: pune traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+