Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे और अहमदाबाद में भीषण गर्मी से राहत मिलने की नहीं है उम्मीद, पारा रहेगा 42° सेल्सियस से ऊपर

पुणे और अहमदाबाद में भीषण गर्मी से राहत मिलने की नहीं है उम्मीद, पारा रहेगा 42° सेल्सियस से ऊपर

दिल्ली से लेकर अहमदाबाद तक और पुणे से लेकर कोलकाता तक, इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कहीं तापमान 40° तो कहीं पारा 40° सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। कुछ शहरों में दिन के समय Feels Like तापमान तो अधिकतम तापमान से भी करीब 5° तक ज्यादा महसूस हो रहा है। ऐसी स्थिति में लोग आंधी-बारिश की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे तापमान थोड़ा कम हो और तपती हुई गर्मी से राहत मिल सकें।

लेकिन मौसम विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक न तो आंधी-बारिश की कोई संभावना बन रही है और न ही तापमान में गिरावट आने की। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक पुणे, अहमदाबाद और कोलकाता समेत कई शहरों का तापमान 42° सेल्सियस से अधिक बने रहने की संभावना है।

temperature summer

पुणे का पारा 45° सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से बताया जाता है कि आने वाले कुछ दिनों में पुणे का तापमान बढ़ सकता है। बताया जाता है कि पुणे शहर के कई हिस्सों में अगले कुछ दिन हिटवेव चलने की संभावना है, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 45° सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं औसत तापमान 40° सेल्सियस के आसपास बने रहने की उम्मीद जतायी गयी है।

बुधवार को पुणे के लोहागांव इलाके में सबसे ज्यादा तापमान 43.6° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मध्य भारत और महाराष्ट्र के ऊपर एंटी-साइक्लोनिक प्रभाव की वजह से ही राज्य का मौसम प्रभावित हो रहा है। राज्य भर के वातावरण में इस समय नमी का अभाव है, जिस कारण दिन के समय तापमान काफी ऊपर पहुंच जा रहा है।

अहमदाबाद में तापमान 42° सेल्सियस से ऊपर

बात अगर गुजरात और खासतौर पर अहमदाबाद व आसपास के शहरों की करें, तो यहां का तापमान भी 42° सेल्सियस से ऊपर ही बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 42.1° सेल्सियस पर पहुंच चुका है, जो सामान्य से लगभग 1.9° सेल्सियस अधिक बताया जा रहा है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान भी 26.9° सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1.8° सेल्सियस अधिक बताया जाता है।

summer hot temperature

बताया जाता है कि अगले करीब 4 दिनों तक तापमान में कुछ खास बदलाव होने के आसार नहीं है और न ही अमदावादियों को तपती गर्मी से राहत मिलने की संभावना। Times of India की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि 24 से 30 अप्रैल तक गुजरात के कई इलाकों का तापमान 40 से 44° सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

कोलकाता का Feels Like तापमान 40° सेल्सियस

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में शुक्रवार और शनिवार (25-26 अप्रैल) को तापमान में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। बताया जाता है कि गुरुवार की रात को कोलकाता का तापमान 35° सेल्सियस के आसपास बना रहा, जबकि कोलकाता का Feels Like तापमान 40° सेल्सियस रहा। बताया जाता है कि दोपहर के समय 2° तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है और रात को तापमान 1° तक बढ़ सकता है।

हालांकि सोमवार से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। बताया जाता है कि दक्षिण बंगाल के कई जिलों जैसे पश्चिम मिदनापुर, झारग्राम, पश्चिम बर्दवान, दक्षिण 24 परगना, बीरभूम और मुर्शिदाबाद व कोलकाता के आसपास के इलाकों में रविवार से बुधवार तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं व आंधी चलने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।

More News

    Read more about: ahmedabad pune weather
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+