Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे और पिंपरी-चिंचवड के अंदर व बाहर बनने वाले रिंग रोड से जोड़ने के लिए कहां बनेंगे 3 नए इंटरचेंज? जानिए लागत

पुणे और पिंपरी-चिंचवड के अंदर व बाहर बनने वाले रिंग रोड से जोड़ने के लिए कहां बनेंगे 3 नए इंटरचेंज? जानिए लागत

पुणे में पिछले कुछ समय से ट्रैफिक का घनत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड के बाहर और अंदर रिंग रोड बनाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्रों को दोनों, बाहरी और अंदर के रिंग रोड से जोड़ने के लिए 15 इंटरचेंज बनाने का फैसला भी PMRDA ने लिया है, जिसके लिए करोड़ों रुपए का बजट भी मंजूर कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पुणे और पिंपरी-चिंचवाड के भीतरी और बाहरी रिंग रोड को 15 इंटरचेंज से जोड़ने के लिए 3 मुख्य रास्तों का निर्माण किया जाएगा। पर कहां-कहां बनेंगे ये रास्ते? क्या होगी इनकी लंबाई?

pune traffic

क्या कहना है अधिकारियों का?

मीडिया से बात करते हुए PMRDA के कमिश्नर डॉ. योगेश म्हासे ने बताया कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड के चारों तरफ रिंग रोड का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें 15 इंटरचेंज बनाने की भी योजना है। इस रिंग रोड का निर्माण का फैसला बेहतर यातायात संपर्क और ट्रैफिक जाम की समस्या को नियंत्रत व कम करने के लिए ही लिया गया है।

डॉ. म्हासे का कहना है कि यह पहल सड़क संरचनाओं को बेहतर बनाने और इस क्षेत्र में ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित करने में मददगार साबित हो सकता है।

सड़क निर्माण और विस्तार

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे और पिंपरी-चिंचवड के अंदर और बाहर से जो रिंग रोड बनाया जाएगा, वह PMRDA के अधिकारक्षेत्र के 9 तालुका से होकर गुजरेगा। इन 9 तालुकाओं में शामिल है मवल, खेड, शिरुर, हवेली, दौंद, पुरंदर, भोर, वेल्हे और मुल्शी। रिंग रोड के साथ पुणे और पिंपरी-चिंचवड का यातायात संपर्क बढ़ाने के लिए नए इंटरचेंज भी बनाएं जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रिंग रोड पर कुल 15 इंटरचेंज बनाने का फैसला लिया गया है जिसमें से 12 बन चुके हैं। इसके अलावा 3 इंटरचेंज बनेंगे, जो 12.10 किमी लंबा रोड नेटवर्क इस रिंग रोड में जोड़ेगा।

कहां-कहां बनेंगे 3 नए रास्ते?

मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि जो 3 नए रास्ते बनाने की योजना है, वह बनेंगे -

  • चांदखेड से कसरसाई तक
  • मुथा नदी टॉप से उरावडे तक
  • निघोज से मोई तक

कितनी होगी लागत?

PMRDA ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड के बाहरी और भीतरी रिंग रोड से जिन 3 नए इंटरचेंज को जोड़ा जाएगा, उसमें 3 प्रमुख रास्ते बनाएं जाएंगे। इन तीनों सड़कों के निर्माण के लिए PMRDA ने ₹147.50 करोड़ की मंजूरी दी है। इसमें से तीनों सड़कों के लिए आवंटित किया गया है -

कहां से कहां तक लंबाई लागत
मुथा नदी टॉप से उरावडे 3.5 किमी ₹19.25 करोड़
चांदखेडा से कसरसाई 5 किमी ₹27.50 करोड़
निखोज से मोई 3.6 किमी ₹75 करोड़

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+