Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में आर्मी डे परेड के कारण आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कौन सा रूट बंद और क्या है वैकल्पिक रास्ता?

पुणे में आर्मी डे परेड के कारण आज से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, कौन सा रूट बंद और क्या है वैकल्पिक रास्ता?

पुणे में पहली बार आर्मी डे परेड का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी 2025 को 77वां आर्मी डे परेड पुणे में आयोजित होगा। आर्मी डे परेड की परंपरा वर्ष 1949 से शुरू हुई थी, जब ब्रिटिश सेनाप्रधानों के बाद फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ बने थे। शुरुआत से लेकर वर्ष 2022 तक आर्मी डे परेड का आयोजन दिल्ली में ही किया जाता रहा है लेकिन...

साल 2023 में इसे पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से हटाकर बेंगलुरु में आयोजित किया गया था। ऐसा भारतीय सेना के इस उत्सव को आम नागरिकों के करीब लाने के लिए किया गया था। पिछले साल, 2024 में इसकी मेजबानी लखनऊ ने की थी और इस साल का आर्मी डे परेड पहली बार पुणे में आयोजित होने वाला है।

pune army day parade

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल आर्मी डे परेड का मुख्य आकर्षण ड्रोन और रोबोटिक्स जैसे अत्याधुनिक रक्षा तकनीक होने वाले हैं। इसके साथ ही परेड के दौरान भारतीय सेना की ओर से युद्ध प्रदर्शन और मार्शल आर्ट जैसी कलाओं का भी प्रदर्शन शामिल होगा। इस साल पहली बार नेपाल की आर्मी बैंड भारत के आर्मी डे परेड का हिस्सा बनने वाली है।

जानकारी के मुताबिक नेपाली आर्मी बैंड के 33 सदस्यों की टीम आर्मी डे परेड में हिस्सा लेगी जो शुक्रवार को पुणे पहुंच चुके हैं। ऐसा पहली बार ही हो रहा है जब भारत के आर्मी डे परेड का हिस्सा किसी दूसरे देश की आर्मी का बैंड या दस्ता बनने वाला है।

आर्मी डे परेड का आयोजन बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप (BEG) परिसर में 11 से 15 जनवरी तक आयोजित होगा। परेड के दौरान ट्रैफिक का बहाव सामान्य बना रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए चंद्रमा चौक और होल्कर ब्रिज के बीच ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है। Pune Pulse की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रैफिक एडवाइजरी 11 जनवरी से लागू हो चुकी है जो 15 जनवरी तक चलेगी।

army day parade pune

कब से कब तक ट्रैफिक बंद?

11 जनवरी से 15 जनवरी तक सुबह 7 से 11 बजे तक ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी। इस समय के दौरान चंद्रमा चौक से होल्कर ब्रिज के बीच गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी।

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

  • चंद्रमा चौक से शद्लाबाबा चौक होकर खडकी जाने वाले वाहनों को अम्बेडकर चौक से अलंदी जंक्शन होकर ओल्ड होल्कर ब्रिज से जाना होगा।
  • विश्रांतवाडी से खडकी की ओर जाने वाले सभी वाहन ओल्ड होल्कर ब्रिज से संगमवाडी या पाटिल एस्टेट रूट से जाएंगी।
  • खडकी से यड़वड़ा या विश्रांतवाडी जाने वाले वाहनों को जनरल करियप्पा रोड से चर्च चौक और होल्कल ब्रिज होकर जाना पड़ेगा।
  • पोल्ट्री फार्म चौक से अथमुल्ला रोड और आसपास के इलाकों में प्रवेश नहीं मिलेगी।
pune army day parade traffic

पुणे ट्रैफिक पुलिस की ओर से सलाह दी गयी है कि अगर परेड के समय आपको इन इलाकों से होकर गुजरना है तो निर्धारित वैकल्पिक रूट से होकर ही जाएं अथवा अपनी यात्रा की योजना परेड के समय को छोड़कर दूसरे समय बनाएं।

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+