Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे का हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन मार्च में नहीं बल्कि अब इस महीने में खुलेगा

पुणे का हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन मार्च में नहीं बल्कि अब इस महीने में खुलेगा

पुणे मेट्रो का हिंजवडी-शिवाजीनगर लाइन, जिसके पूरी तरह से तैयार होकर मार्च 2025 तक खुलने की संभावना थी, को अब मार्च में नहीं खोला जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) ने हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन को खोलने की समयसीमा को बढ़ा दिया है।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए PMRDA के कमिश्नर योगेश म्हासे का कहना है कि ठेकेदार के अनुरोध के आधार पर ही इस मेट्रो लाइन को खोलने की समयसीमा को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस निर्देश के आने के बाद ही मेट्रो के काम में गति आ गयी है।

pune metro hinjewadi-shivajinagar metro line

कब खुलेगा पुणे मेट्रो का हिंजवडी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन? पुणे मेट्रो के हिंजवडी-शिवाजीनगर लाइन को खोलने की समयसीमा मार्च से बढ़ाकर PMRDA ने कब का किया है?

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे मेट्रो लाइन 3, जो हिंजवडी से शिवाजीनगर तक जाएगी, एक एलिवेटेड मेट्रो परियोजना है। पहले इसे पूरा करने की समयसीमा मार्च 2025 निर्धारित किया गया था लेकिन बाद में ठेकेदार के अनुरोध पर PMRDA ने इसकी समयसीमा को बढ़ाने का निर्णय लिया है। मीडिया से बात करते हुए म्हासे ने बताया कि अब इस मेट्रो लाइन के पूरा होने की समयसीमा सितंबर 2025 निर्धारित की गयी है।

उन्होने कहा कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई एक बैठक में राजभवन की जमीन को मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए हस्तांतरित करने की अनुमति दे दी गयी। इसके साथ ही मॉडर्न कॉलेज की जमीन को भी हस्तांतरित करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। म्हासे का कहना है कि हमने PMC के अधिकारियों से पुणे मेट्रो लाइन 3 के स्टेशनों के पास पार्किंग की जगह बनाने के बारे में भी बात की है।

अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना लगभग 82% पूरी हो चुकी है। रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। सभी 23 स्टेशनों पर एस्केलेटर, ट्रैफिक सिग्नल, इलेक्ट्रिकल सिस्टम आदि लगाने का काम अपने अंतिम चरण में है और कुछ छोटे-मोटे काम चल रहे हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लेने की उम्मीद जतायी गयी है।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+