Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे की हिंजवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन सितंबर'25 में नहीं होगी शुरू, कब शुरू होने की संभावना? कितना काम बाकी?

पुणे की हिंजवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन सितंबर'25 में नहीं होगी शुरू, कब शुरू होने की संभावना? कितना काम बाकी?

पुणेवासियों को बहुचर्चित मेट्रो कॉरिडोर, हिंजवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो लाइन, के शुरू होने में अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे मेट्रोपॉलिटन रिजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) हिंजवाड़ी से शिवाजीनगर को जोड़ने वाली महामेट्रो के इस कॉरिडोर का उद्घाटन कुछ और समय के लिए टाल सकती है।

यह मेट्रो कॉरिडोर पुणे के मान गांव से होकर गुजरेगी। शुरुआत में इस मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन अप्रैल 2025 में ही होना निश्चित किया गया था जिसे बाद में सितंबर 2025 तक टाल दिया गया था। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने में पुणेवासियों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ सकता है।

pune metro hinjewadi shivajinagar

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे की हिंजवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर इस साल नहीं बल्कि अगले साल आम जनता के लिए शुरू हो सकती है। पुणे के दो मेट्रो कॉरिडोर - वनज से रामवाड़ी और पिम्प्री चिंचवड से स्वरगेट के बीच मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Maha-Metro) द्वारा किया गया था।

इनका निर्माण पूरा होने के बाद मान गांव से हिंजवाड़ी होकर शिवाजीनगर तक जाने वाली मेट्रो कॉरिडोर पर सभी की नजरें टिक गयी थी। इस मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण पुणे आईटी सिटी मेट्रो रेल लिमिटेड (PITCMRL) द्वारा PMRDA के लिए किया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि अभी तक इस मेट्रो कॉरिडोर का जितना काम बाकी है, वह सितंबर तक पूरा नहीं हो सकेगा। इसलिए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन सितंबर से टाल दिया जा सकता है।

इस बारे में PMRDA के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेट्रो कॉरिडोर का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बहुत कम काम ही अब बाकी बचा है, जिसके बाद इस रूट पर मेट्रो संचालन के लिए आवश्यक सुरक्षा जांच का काम शुरू कर दिया जाएगा। उक्त अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जांच का काम दिसंबर 2025 से शुरू किया जा सकता है। सभी सुरक्षा जांच को सफलतापूर्वक पूरा कर लेने के बाद मेट्रो रेलवे की मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद मेट्रो सेवाओं को शुरू किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि मेट्रो के निर्माण कार्य में तेजी लायी गयी है लेकिन पुणे यूनिवर्सिटी जंक्शन पर अभी कुछ और समय की जरूरत होगी। गणेशखिंद में पुणे यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर कॉलेज तक डबल-डेकर फ्लाईओवर का काम चल रहा है, जिसमें ऊपरी स्तर पर मेट्रो और नीचले स्तर पर सामान्य ट्रैफिक का संचालन होगा।

मीडिया रिपोर्ट में संभावना जतायी गयी है कि पुणे के हिंजवाड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो कॉरिडोर का संचालन अगले साल ही शुरू हो सकता है। बता दें, यह मेट्रो कॉरिडोर लगभग 24 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर होने वाला है, जिसमें 23 मेट्रो स्टेशन होंगे। इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू हो जाने से हिंजवाड़ी में स्थित राजीव गांधी इंफोटेक पार्क से पुणे शहर का सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा।

पिछले साल उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मेट्रो के निर्माण कार्य का जायजा लिया था, जिसमें उन्होंने PMRDA से विशेष रूप से शिवाजीनगर से गणेशखिंद रोड पर औंध तक निर्माण की गति बढ़ाने की हिदायत दी थी।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+