Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में आज शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगी मेट्रो सेवा,जाने वजह! फिर कब होगी शुरू?

पुणे में आज शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगी मेट्रो सेवा,जाने वजह! फिर कब होगी शुरू?

1 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद बंद हो जाएगी पुणे मेट्रो। इस बात की घोषणा पुणे मेट्रो प्रबंधन की तरफ से अपने आधिकारिक X हैंडल पर की गयी। लेकिन यह फैसला किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण नहीं लिया गया है। फिर क्यों शुक्रवार (1 नवंबर) को शाम के बाद मेट्रो सेवाओं को बंद करने का फैसला पुणे मेट्रो प्रबंधन की ओर से लिया गया? इस फैसले की हर तरफ आलोचना भी हो रही है।

खासतौर पर त्योहारों के समय में रोज यात्रा करने वाले यात्रियों ने पुणे मेट्रो के इस फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया है। X हैंडल के साथ-साथ यात्री आपस में भी पुणे मेट्रो के इस फैसले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। यानी कहा जा सकता है कि 1 नवंबर की शाम को 6 बजे के बाद मेट्रो बंद करने के पुणे मेट्रो के फैसले की ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में आलोचना की जा रही है।

pune metro clouser

सबसे पहले आपको बता दें, पुणे मेट्रो ने X हैंडल पर क्या लिखा है?

अपने आधिकारिक X हैंडल पर किये गये पोस्ट में पुणे मेट्रो की तरफ से कहा गया है, "कृपया ध्यान दें। पुणे मेट्रो के यात्रियों के लिए आवश्यक सूचना। लक्ष्मी पूजा के मौके पर शुक्रवार, 1 नवंबर 2024 को पुणे मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही उपलब्ध रहेगी। मेट्रो सेवाएं शाम 6 से रात 10 बजे के बीच बंद रहेंगी।" इस पोस्ट के अंत में यह भी बताया गया है कि मेट्रो सेवाएं फिर कब से शुरू होंगी। साथ ही पुणे मेट्रो के इस फैसले की वजह से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी गयी है।

फिर कब शुरू होगी मेट्रो सेवा?

पुणे मेट्रो ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर किये गये पोस्ट में इस बात का भी खुलासा किया है कि मेट्रो सेवाएं फिर कब से शुरू होंगी। पुणे मेट्रो प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि शनिवार, 2 नवंबर 2024 को सुबह 6 बजे से सामान्य रूप से यात्री सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

इसके बाद पुणे मेट्रो की यात्री सेवाएं सामान्य रूप से सुबह 6 से रात 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यानी लक्ष्मी पूजा के कारण मेट्रो सेवाएं सिर्फ और सिर्फ आज (1 नवंबर) को शाम 6 के बाद ही बंद की जाएंगी। कल (2 नवंबर) से फिर से सामान्य यात्री सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

क्यों हो रही है चौतरफा आलोचना?

पुणे मेट्रो के इस फैसले की चौतरफा आलोचना हो रही है। कई यात्रियों ने इस फैसले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि मेट्रो सेवाएं परिवहन का सार्वजनिक साधन हैं, यह कोई निजी साधन नहीं है। मेट्रो सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर देना स्वीकार्य नहीं है। इस त्योहार की तरह दूसरे त्योहारों के दौरान भी मेट्रो सेवाओं को बंद कर दिया जाएगा। यातायात के सार्वजनिक साधन उपलब्ध होने चाहिए।

अगर आवश्यकता हो तो 2 मेट्रो के बीच का अंतराल बढ़ दिया जा सकता है लेकिन शॉर्ट नोटिस पर इसे बंद नहीं किया जा सकता है। वहीं दूसरे यात्रियों ने भी X हैंडल पर लिखा है कि परिवहन के सार्वजनिक साधनों को इस तरह से कैसे रोका जा सकता है, जब तक कोई आपातकालिन स्थिति न हो।

More News

    Read more about: pune metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+