Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे आउटर रिंग रोड कब तक बनकर होगा तैयार? परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण मार्च'25 में पूरा!

पुणे आउटर रिंग रोड कब तक बनकर होगा तैयार? परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण मार्च'25 में पूरा!

पुणे के चारों तरफ बनाया जाएगा आउटर रिंग रोड (Outer ring road), जिसकी लंबाई करीब 138 किमी होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आउटर रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण का काम मार्च 2025 में लगभग पूरा हो चुका है। इसका मतलब है कि यह आउटर रिंग रोड पुणे के आसपास कौन-कौन से इलाकों से होकर गुजरेगी, इसका स्पष्ट रूट मैप तैयार किया जा चुका है।

अब इंतजार है तो इसका निर्माण शुरू होने की। लेकिन कब से शुरू होगा पुणे के आउटर रिंग रोड का निर्माण और कब तक इसे पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है?

pune ring road

My Pune Pulse की मीडिया रिपोर्ट में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास प्राधिकरण (MSRDC) के हवाले से बताया गया है कि मार्च 2025 में 138 किमी लंबे पुणे आउटर रिंग रोड के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा। MSRDC के मैनेजिंग डायरेक्टर और उपाध्यक्ष अनिल कुमार गायकवाड ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक बैठक की, जिसके बाद ही उन्होंने परिवर्तित समय सीमा की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि सभी स्थानीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिये गये हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर ही रिंग रोड का निर्माण पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण पूरा होने के बाद कम से कम ढाई साल का समय आउटर रिंग रोड के निर्माण में लग सकता है।

कब तक पूरा होगा निर्माण?

पुणे में आउटर रिंग रोड का निर्माण शहर के अंदर ट्रैफिक के घनत्व को कम करने के लिए करने की योजना बनायी गयी है। इस रिंग रोड का निर्माण 2 चरणों में किया जाएगा -
पूर्वी चरण - यह चरण करीब 74.08 किमी लंबा होगा, जो पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उर्से से पुणे-सातारा हाईवे पर शिवरे तक होगा।
पश्चिमी चरण - यह चरण रिंग रोड की गोलाई को पूरा करते हुए शिवरे को उर्से से जोड़ेगा। यह चरण करीब 64.45 किमी लंबा होगा।
मीडिया रिपोर्ट में MSRDC के अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि पुणे के आउटर रिंग रोड का निर्माण सितंबर 2027 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बताया जाता है कि यह परियोजना पूर्वी हिस्से में 83 गांवों से होकर गुजरेगी और लगभग 143 हेक्टर की भूमि अधिग्रहित की गयी है। पूर्वी हिस्से में मवल, खेड, पुरंदर और हवेली तालुका में भूमि अधिग्रहित की गयी है। वहीं परियोजना या यूं कहे रिंग रोड के पश्चिमी हिस्से के लिए 64 हेक्टर की भूमि मुल्शी, हवेली और भोर तालुका में अधिग्रहित की गयी है।

पुरंदर एयरपोर्ट से मात्र 12 मिनट की होगी दूरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुणे के आउटर रिंग रोड से नया पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी मात्र 12 से 13 मिनट की होगी। बताया जाता है कि आउटर रिंग रोड के निर्माण से पुरंदर एयरपोर्ट तक आवाजाही करने में यातायात संपर्क के नहीं होने आदि समस्याएं दूर हो जाएंगी।

आउटर रिंग रोड न सिर्फ पुणे के आसपास के इलाकों के साथ यातायात संपर्क को बेहतर बनाए गा बल्कि इस रिंग रोड की मदद से यात्री व एयरपोर्ट के कर्मचारी बड़ी आसानी से पुणे के दूसरे इलाकों से पुरंदर एयरपोर्ट तक का रास्ता तय कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे के अनुसार आउटर रिंग रोड के निर्माण से न सिर्फ आसपास के 100 से ज्यादा गांवों में सरकार की नई योजनाएं पहुंच सकेंगी बल्कि गांवों में विकासात्मक संरचनाओं और सड़कों का निर्माण, वाणिज्यिक क्षेत्रों से संपर्क का बढ़ना आदि सुविधाएं भी मिलेंगी।

More News

    Read more about: pune traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+