Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में PCMC से भक्ति-शक्ति चौक तक मेट्रो के विस्तृत रूट का काम शुरू, कौन-कौन से होंगे स्टेशन?

पुणे में PCMC से भक्ति-शक्ति चौक तक मेट्रो के विस्तृत रूट का काम शुरू, कौन-कौन से होंगे स्टेशन?

पुणेकरों के लिए अच्छी खबर! पुणे में पिम्परी-चिंचवाड म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PCMC) से भक्ति-शक्ति चौक तक मेट्रो के विस्तृत रूट का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि पिछली मंगलवार को ही खंडोबा मल चौक पर गार्डर लॉन्च किया गया। महाराष्ट्र मेट्रोरेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Maha-Metro) के हवाले से बताया जाता है कि PCMC से भक्ति-शक्ति चौक पर 151 पायर और 1337 सेग्मेंट होने वाले हैं।

फिलहाल 517 सेग्मेंट बनाया जाएगा। बताया जाता है कि मेट्रो के इस विस्तृत कॉरिडोर में 4 स्टेशन बनाए जाएंगे जो पिम्परी-चिंचवाड इलाके के लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

pune metro

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए महामेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण हार्दिकर का कहना है कि PCMC से निगडी रूट पर पहले विस्तार का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। हम इसे जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

बता दें, इस नए मेट्रो विस्तार की वजह से पुणे के पिम्परी-चिंचवाड में मौजूद कई महत्वपूर्ण आवासीय क्षेत्र, व्यापारिक इलाके और औद्योगिक इलाकों तक आवाजाही पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन जाएगी। यहां कुल 4 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिनमें शामिल है -

  • चिंचवाड
  • अकुर्दी
  • निगडी
  • भक्ति-शक्ति

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार चिंचवाड स्टेशन के बनने से रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल और औद्योगिक ज़ोन तक पहुंच आसान बनेगी। अकुर्दी स्टेशन आसपास के शैक्षणिक संस्थानों और औद्योगिक क्लस्टर तक पहुंच को आसान बनाएगा। वहीं निगडी और भक्ति-शक्ति स्टेशन मनोरंजक स्थानों और जहां से उपनगरीय क्षेत्रों जैसे देहू, चिखली, तालेगांव और वडगांव आदि के लिए बसें मिलेंगी, ऐसी जगहों तक पहुंच को आसान बनाने में मुख्य भूमिका निभाएगा।

इन सभी इलाकों तक आम नागरिकों की पहुंच बढ़ने से न सिर्फ यहां आना-जाना आसान बनेगा बल्कि इन इलाकों का विकास भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। आवासीय क्षेत्रों के आसपास के स्कूल-कॉलेज, मनोरंजक क्षेत्र, अध्यात्मिक व धार्मिक जगहें और औद्योगिक क्षेत्रों तक लोगों को आने-जाने में आसानी होगी। इससे आम लोगों का जीवन काफी आसान बन जाएगा। सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या में कमी आएगी जिसकी वजह से जाम जैसी स्थिति भी कम पैदा होगी।

इस बारे में मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि इन नए स्टेशनों तक मेट्रो सेवाओं के शुरुआत से न सिर्फ यात्रियों को आसानी होगी बल्कि आवाजाही में उनका समय भी काफी बचेगा। यात्रियों को आवाजाही के लिए तेज रफ्तार, साफ-सुथरे और पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर परिवहन साधन के विकल्प उपलब्ध होंगे।

More News

    Read more about: pune metro maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+