Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में चांदनी चौक-भुगांव रोड को PMC करने वाली है चौड़ा, बनाया जा सकता है एक नया फ्लाईओवर

पुणे में चांदनी चौक-भुगांव रोड को PMC करने वाली है चौड़ा, बनाया जा सकता है एक नया फ्लाईओवर

पुणे में ट्रैफिक की समस्या जगजाहिर है। ट्रैफिक की रफ्तार धीमी होने का एक प्रमुख कारण पुणे के कई रास्तों और सिग्नलों पर ट्रैफिक जाम का लगा रहना। इस वजह से प्रशासन की ओर से लगातार कोशिशें की जा रही हैं, ताकि ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने के साथ-साथ पुणे शहर को जाम की परेशानी से भी मुक्ति दिलायी जा सकें। इसी क्रम में पुणे म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (PMC) ने चांदनी चौक से भुगांव रोड को चौड़ा बनाने के प्रस्ताव पर काम करना शुरू किया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस रोड को चौड़ा बनाने के लिए सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है, जिसमें इस इलाके में लगने वाली ट्रैफिक जाम को कम करने के उपायों का भी अध्ययन किया गया।

pune new flyover

जाम बन गयी है आम समस्या

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार चांदनी चौक से भुगांव रूट पुणे शहर के व्यस्त रास्तों में से एक माना जाता है, जहां कई बॉटल्स नेक होते हैं। इन सभी इलाकों में ही सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम की परेशानी होती है। खासतौर पर शहर के प्रमुख स्कूल, कॉलेज और पिरांगुट औद्योगिक यूनिट वाले क्षेत्रों में पीक आवर के दौरान जाम लगा रहना आम बात हो गयी है।

इस वजह से ट्रैफिक का बहाव धीमा पड़ जाना, कई बार तो ट्रैफिक का पूरी तरह से ठप्प पड़ जाना आदि परेशानियां पैदा होती है। इस बारे में स्थानीय निवासी मयूर शिंदे का कहना है कि भुगांव से पिरांगुट तक बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इसलिए जल्द से जल्द इस स्ट्रेच को चौड़ा बनाने की जरूरत है।

बन सकता है फ्लाईओवर

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार PMC चांदनी चौक से भुगांव रोड को चौड़ा बनाने की योजना बना रही है। इस इलाके के ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए PMC ने यहां फ्लाईओवर बनाने का विकल्प भी सोचा है। अधिकारियों के हवाले से बताया जाता है कि रोड को लगभग ₹15 करोड़ की लागत से सड़क को चौड़ा बनाने की परियोजना को पूरा किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अगले 3 महीनों के अंदर सड़क को चौड़ा बनाने के लिए चल रहे अध्ययन की रिपोर्ट सामने आ सकती है, जिसके आधार पर इस काम को शुरू किया जाएगा।

इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि हम मुख्य रूप से 2 बिन्दुओं पर काम कर रहे हैं - सड़क को 60 मीटर चौड़ा करना और एक फ्लाईओवर या ग्रेड विभाजक बनाना। उक्त अधिकारी ने बताया कि सड़क को चौड़ा बनाने के लिए आसपास के जमीनों के मालिकों से बात करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

लेकिन इस रोड से होकर आवाजाही करने वाले लोगों की मांग है कि इस सड़क को भुगांव से आगे भी चौड़ा बनाया जाएगा। हालांकि PMC के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का कोई प्रस्ताव अभी तक नहीं दिया गया है, क्योंकि भुगांव से आगे का इलाका PMC के अधीन नहीं आता है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन इस बारे में PWD व अन्य संस्थानों से बात करेगी।

More News

    Read more about: pune traffic bridge
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+