Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में शिवाजी महाराज की जयंती समारोह को लेकर PMPML बसों का रूट परिवर्तित, जाने शोभायात्रा का रूट

पुणे में शिवाजी महाराज की जयंती समारोह को लेकर PMPML बसों का रूट परिवर्तित, जाने शोभायात्रा का रूट

कल यानी 19 फरवरी 2025 को मनायी जाएगी छत्रपति शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती। इस अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी पुणे के भवानी माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा के मद्देनजर पुणे शहर की ट्रैफिक में कुछ बदलाव किया गया है, ताकि शोभायात्रा की वजह से न तो आम लोगों को कोई परेशानी हो और न ही शोभायात्रा को अपने निर्धारित रूट से हटना पड़े।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ सालों की तरह ही इस साल भी पुणे के भवानी माता मंदिर से शाम को 4 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा की वजह से PMPML की बसों का रूट भी कल (19 फरवरी) के लिए बदला गया है।

pune traffic advisory

क्या होगा शोभायात्रा का रूट?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पुणे के भवानी पेठ में स्थित भवानीमाता मंदिर से 19 फरवरी की शाम को 4 बजे जयंती समारोह की शोभायात्रा निकलेगी जो सिविल कोर्ट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर समाप्त होगी। यह शोभायात्रा लक्ष्मी रोड, शिवाजी रोड आदि इलाकों से होकर गुजरेगी।

इस वजह से इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के साथ ही पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (PMPML) बसों का रूट भी बदला जाएगा, ताकि आम लोगों को कोई परेशानी न हो। शाम 4 बजे के बाद इस शोभायात्रा के कारण पुणे के कई प्रमुख रास्तों को बंद कर दिया जाएगा।

बसों के बदले रूट :

रूट नंबर 2, 2A, 2B, 11, 11A, 11K, 13, 17,21, 37, 38, 216, 298, 354 -
इस रूट की बसें जगन्नाथ महाराज रोड से होकर बाल गंधर्व, डेक्कन, अलका टॉकिज, कुमठेकर रोड, विश्रामबाग वाडा, मंडाई होकर स्वर गेट तक जाएंगी।

रूट नंबर 35, 36, 82, 87, 87A, 99, 100, 107, 109, 110, 114, 115, 119, 121, 122, 123, 142, 145, 152, 158, 204, 208, 219, 256, 322, 322A, 323, 323A, 333 -
इस रूट की बसें मंपा भवन से शिवाजी पुतला तक जाने के लिए धोले पाटिल रोड और फर्गसन रोड होकर जाएंगी। वापसी में ये बसें जगन्नाथ महाराज रोड से मनपा भवन आएंगी।

रूट नंबर 5, 6, 24, 24A, 39, 140, 141, 172, 235, 236 -
ये बसें पुणे स्टेशन, पुलिस कमिश्नर के ऑफिस, वेस्ट एंड टॉकिज, महात्मा गांधी बस स्टैंड और स्वरगेट होकर अपने रूट पर आगे बढ़ेंगी।

रूट नंबर 3, 9, 57, 81, 94, 108, 143, 144, 144A, 144K, 174, 283 -
पुणे स्टेशन की ओर जाने वाली बसें कुम्भरवडा, जुना बाजार, मंगलवार पेठ होकर जाएंगी। वापसी में बसें पुणे स्टेशन से गद्दीतला, कुम्भरवाडा, मनपा भवन, डेक्कन जिमखाना होकर अपने रूट पर आगे बढ़ेंगी।

रूट नंबर 7, 197, 202 -
इस रूट की बसें पुल गेट, गद्दीतला, स्वरगेट होकर अपने नियमित रूट से जाएंगी।

रूट नंबर 8, 9, 180, 181 -
ये बसें कुम्भरवाडा, गद्दीतला, पुणे स्टेशन, वेस्ट एंड टॉकिज, महात्मा गांधी बस स्टैंड होकर अपने नियमित रूट से आगे बढ़ेंगी।

रूट नंबर 113 और 113A -
ये बसें मनपा रिवरसाइड बस स्टैंड से शाम को 3 बजे के बाद चलना शुरू करेंगी।

More News

    Read more about: pune travel traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+