Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे के कई इलाकों में 6 फरवरी को होगा 8 घंटे का Power Cut, कहां-कहां? देखे List!

पुणे के कई इलाकों में 6 फरवरी को होगा 8 घंटे का Power Cut, कहां-कहां? देखे List!

कल यानी 6 फरवरी (गुरुवार) को पुणे की होने वाली है बत्ती गुल। पुणे के कई इलाकों में होने वाला है Power Cut। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को कुछ आवश्यक इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का काम होने की वजह से 8 घंटों के लिए पुणे के कई प्रमुख इलाकों में Power Cut रहेगा। बताया जाता है कि यह Power Cut पुणे मेट्रो और महाराष्ट्र इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसमिशन सिस्टम (MahaTransco) की परियोजना का हिस्सा है।

यह मेंटेनेंस कार्य मुख्य रूप से शिवाजीनगर से हिंजेवाडी रूट पर हाई-वोल्टेज पावर लाइन पर किया जाएगा। इस वजह से गणेशखिंद, चिंचवाड, कोठरुद में जीकेआरएस सबस्टेशन जैसे इलाके प्रभावित होंगे।

pune power cut

कितने बजे से शुरू होगा Power Cut?

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी की सुबह 8 बजे से शाम को 4 बजे तक यह Power Cut होने वाला है। तो अगर आप ऑफिस कर्मी हैं और कल वर्क फ्रॉम होम करने के बारे में सोच भी रहे हैं, तो ऐसा बिल्कुल न करें। क्योंकि कल पूरे दिन रहेगी बत्ती गुल।

कौन से इलाकों में होगा Power Cut?

  • गणेशखिंद
  • मोडल कॉलोनी
  • दीप बंगला इलाका
  • वाडरवडी
  • गोखलेनगर
  • जनता वसहाट
  • एमआईजी कॉलोनी
  • वैदुवाडी
  • जनवाडी
  • वेतलबाबा चौक
  • मंगलवाडी
  • सेनापति बापट मार्ग
  • रामनबाग चौक
  • न्यू मराठी स्कूल
  • नारायपेठ
  • शिवाजीनगर गावथान
  • जंगली महाराज रोड
  • रोक्डोबा मंदिर इलाका
  • लक्ष्मी रोड
  • कुमथेकर चौक
  • पुलिस लाइन कॉलोनी
  • घोले रोड
  • मॉडर्न कॉलेज
  • विजय टॉकिज
  • रेविन्यू कॉलोनी
  • शिमला ऑफिस
  • ऑल इंडिया रेडियो
  • जिला कोर्ट
  • कामगार पुतला
  • मेट्रो स्टेशन
  • संचेती अस्पताल
  • थुबे पार्क
  • औंध गांव
  • सिद्धार्थ नगर
  • परिहार चौक
  • बर्मण चौक
  • सांघ्वी रोड
  • ओम सुपर मार्केट
  • थोरट चौक
  • वक्डेवाडी
  • सखर संकुल रोड
  • चफेकर नगर
  • ऑल इंडिया रेडियो कॉलोनी
  • राहुल थिएटर
  • खैरेवाडी
  • डल्वी अस्पताल
  • अशोकनगर
  • रेंज हिल्स रोड
  • ककडे मॉल
  • एबीआईएल
  • मोदीबाग
  • छावाननगर
  • आप्टे रोड
  • रुपाली लेन
  • शिरोले रोड
  • पुलाची वाडी
  • सम्भाजी गार्डन
  • एफसी रोड
  • वैशाली होटल
  • सुतरदारा
  • शिवतीर्थ नगर
  • साम्राज्य नगर
  • शिक्षानगर
  • जयभवानी नगर
  • किष्किंधा नगर व अन्य

बताया जाता है कि सभी रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को SMS के माध्यम से इस पावर कट के बारे में सूचित कर दिया गया है। अगर आप इन इलाकों में रहते हैं तो अपने मोबाइल और लैपटॉप की बैट्री जरूर फुल चार्ज कर लें। बिजली नहीं होने की वजह से WiFi भी नहीं चल पाएगा, इसलिए जरूरी हो तो एक दिन का इंटरनेट पैक रिचार्ज कर सकते हैं।

इसके साथ ही घर में पानी की टंकी को फुल रखें क्योंकि 8 घंटों तक न बिजली रहेगी और न ही मोटर चल सकेगा। इस समय इंटरनेट की दुनिया से बाहर निकलकर किताब या कुछ रचनात्मक काम कर सकते हैं, जिससे आपका समय भी बीतेगा और कुछ समय के लिए आपका मन भी बहल जाएगा।

More News

    Read more about: pune travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+