Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुणे में बनेंगी 61 किमी लंबी 6 नई सड़कें, जोड़ेंगी पुरंदर एयरपोर्ट को शहर के दूसरे हिस्सों से, Details

पुणे में बनेंगी 61 किमी लंबी 6 नई सड़कें, जोड़ेंगी पुरंदर एयरपोर्ट को शहर के दूसरे हिस्सों से, Details

पुणे में बन रहा नया पुरंदर एयरपोर्ट को मार्च 2029 तक शुरू करने की योजना केंद्र व राज्य सरकार ने बनायी है। लेकिन नया एयरपोर्ट को सिर्फ बनाने से ही काम खत्म नहीं हो जाएगा, बल्कि यहां तक आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पुरंदर एयरपोर्ट को सड़क मार्ग से जोड़ने की भी जरूरत है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ही पुणे शहर के दूसरे हिस्सों से पुरंदर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 61 किलोमीटर लंबी 6 नई सड़कें बनाने की योजना बनायी गयी है।

बता दें, केंद्रीय सीविल एविएशन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पिछले महीने हुई बैठक में यह लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

pune airport new road

वर्तमान में पुणे के लोहेगांव में मौजूद रक्षा एयरपोर्ट से घरेलु उड़ानों का संचालन किया जाता है। इस एयरपोर्ट का इस्तेमाल भारतीय वायु सेना द्वारा किये जाने की वजह से सुरक्षात्मक कारणों से इसका उपयोग कम ही हो पाता है। इस वजह से सरकार ने यात्रियों और कार्गो सेवाओं की वजह से वैकल्पिक एयरपोर्ट की जरूरत महसूस की।

पहले नए एयरपोर्ट का निर्माण चकन इलाके में किया जाने वाला था, लेकिन स्थानीय निवासियों की आपत्ति की वजह से राज्य सरकार ने पुरंदर में नए एयरपोर्ट के निर्माण का प्रस्ताव दिया था। हालांकि यहां भी स्थानीय लोगों के विरोध का सामना राज्य सरकार को करना पड़ रहा है, जिसका प्रभाव इस परियोजना पर पड़ने की संभावना है।

पुरंदर एयरपोर्ट को पुणे के दूसरे हिस्सों से जोड़ने के लिए 6 नई सड़कों का निर्माण करने की योजना बनायी गयी है। इस बारे में पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) के कमिश्नर योगेश म्हासे का कहना है कि राज्य के दूसरे हिस्सों और राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ते हुए शहर के पुरंदर में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 6 नई सड़कों का निर्माण करने का फैसला लिया गया है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली कमेटी ने मंजूरी भी दे दी है।

कितनी लागत?

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट में योगेश म्हासे के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुरंदर के प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाली 6 नई सड़कों की कुल लंबाई 61 किमी होगी, जिसे ₹636.84 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।

इस प्रस्ताव में सिर्फ नई सड़कों का निर्माण ही नहीं बल्कि वर्तमान सड़कों का विस्तार और विकास भी शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित एयरपोर्ट से पुणे इनर रिंग रोड तक दो जगह, नेशनल हाईवे -4 से पुणे सातारा रोड तक दो जगह और सोलापुर नेशनल हाईवे तक एक जगह सड़क मार्ग संपर्क बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।

pune purandar airport 6 new road

कहां-कहां से बनेगी सड़कें?

  • पुणे-सोलापुर हाईवे पर उरुली कंचन से जेजुरी तक ₹174 करोड़ की लागत से 15 किमी लंबी सड़क।
  • सास्वाड से परगांव चौफुला तक ₹91.35 करोड़ की लागत से 10.5 किमी लंबी सड़क।
  • बोपदेव घाट रोड पर ₹130.50 करोड़ की लागत से 19.5 किमी लंबी सड़क।
  • खेड शिवपुर से सास्वाड तक ₹139.20 करोड़ की लागत से 16 किमी लंबी सड़क।

इसके साथ ही ₹106.14 करोड़ की लागत से महानगर क्षेत्र के आसपास और प्रस्तावित एयरपोर्ट के पास मौजूद वर्तमान सड़कों का विकास और विस्तार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुरंदर एयरपोर्ट पुणे-सातारा हाईवे से सास्वाड तक नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा बनाए जा रहे डाइव घाट रोड के जरिए और PWD द्वारा कपूरहोल में बनाए जा रहे सड़क के माध्यम से जुड़ जाएगा।

बता दें, राज्य सरकार ने जिला प्रशासन से इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करने और एयरपोर्ट के लिए इस अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं, जिसमें यातायात संपर्क भी बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि पुरंदर एयरपोर्ट पुणे शहर से करीब 45 किमी की दूरी पर मौजूद है।

More News

    Read more about: pune airport traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+